{"_id":"5aad6f2b4f1c1b4d0a8b574d","slug":"farhan-akhtar-ex-wife-adhuna-is-disturb-as-her-female-employee-goes-missing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तलाक के बावजूद मदद को आगे आए फरहान अख्तर, 6 साल बड़ी पूर्व पत्नी से हैं 2 बेटियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तलाक के बावजूद मदद को आगे आए फरहान अख्तर, 6 साल बड़ी पूर्व पत्नी से हैं 2 बेटियां
Sun, 18 Mar 2018 06:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Mar 2018 06:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स अक्सर 'दोस्ती के प्यार होता है, मगर प्यार के बाद दोस्ती होना मुश्किल' जैसे जुमले देते रहते हैं। मगर बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और अधुना भबानी की जोड़ी तो कम से कम इस कैटेगरी में नहीं आती। इस कपल्स का नाम इंडस्ट्री की उस फेहरिस्त में आता है जहां तलाक के बाद भी दोस्ताना रिश्ते बरकरार रहते हैं। शनिवार को कुछ ऐसा ही देखना को मिला, जब फरहान ने मुश्किल में अपनी एक्स वाइफ को परेशान देख ये ट्वीट कर डाला।
2 of 7
दरअसल, फरहान की एक्स वाइफ अधुना जानी-मानी सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट होने के सात-साथ 'बी ब्लंट' सैलून की मालकिन भी हैं। उन्हीं के पार्लर में काम करने वाली एक युवती शुक्रवार से लापता है। इसके बाद से न सिर्फ लड़की के घरवाले बल्कि अधुना का भी चिंता और परेशानी से बुरा हाल है। ऐसी मुश्किल घड़ी में एकबार फिर फरहान अख्तर उनके साथ खड़े नजर आए।
3 of 7
अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए पोस्ट करते हुए फरहान ने गुमशुदा लड़की की डिटेल्स शेयर की और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसे रीट्वीट कर फैलाने की अपील भी करते नजर आए। लापता लड़की का नाम कीर्ति व्यास है जो शुक्रवार सुबह 9 बज 11 मिनट पर अपने घर से पार्लर आने के लिए निकलती है। ग्रांट रोड से अंधेरी के लिए ट्रेन पकड़ने के बाद से जिसका कोई अता-पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
इस सेलिब्रिटी एक्स कपल ने अपने सैलून के ब्रांच के सभी कर्मचारियों से कीर्ति को तलाशने में मदद मांगी है। जानकारी के मुताबिक कीर्ति डायबिटिज की मरीज है। इस मुश्किल घड़ी में जिस तरह से फरहान ने न सिर्फ व्यास परिवार के लिए संवेदना जताई बल्कि अपनी पूर्व पत्नी के साथ भी खड़े रहे, ये देखना वाकई दोस्ती की मिसाल है। अगली स्लाइड में जानिए कैसे नाइट क्लब में हुई मुलाकात ने दोस्ती के बाद हमसफर बनाया...
विज्ञापन
5 of 7
फरहान अख्तर और अधुना भबानी की पहली मुलाकात साल 1997 में जुहू के एक नाइट क्लब में हुई थी। तीन साल तक डेट करने के बाद 2000 में फरहान अख्तर ने उम्र में छह साल बड़ी अधूना से शादी कर ली थी। इस कपल की दो बेटियां-शाक्या और अकीरा हैं। साल 2016 में तलाक लेकर इस जोड़े ने जब 16 साल की शादी खत्म करने का ऐलान किया तो फैन्स में भी मायूसी छा गई थी। हालांकि, अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में मूव-ऑन कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।