आज यानी 20 जून को फादर्स डे के खास मौके पर सभी अपने पिता के लिए पोस्ट साझा कर प्यार बरसाते हैं। ऐसे में सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने पोस्ट साझा कर फादर्स डे को और भी स्पेशल बनाया है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन से लेकर नव्या नवेली नंदा तक टीवी अभिनेत्री हिना खान से लेकर अर्पिता खान शर्मा तक फिल्म बिरादरी के कई सितारे अपने-अपने तरीके से इस दिन को मना रहे हैं। अपने पिता के लिए कुछ खास शब्द बता रहे हैं। हम आपके कुछ ऐसे ही पोस्ट शेयर कर रहे है।
फादर्स डे 2021: अजय देवगन से रिया चक्रवर्ती तक, बॉलीवुड सितारों ने पिता के साथ साझा कीं यादें
काजोल
काजोल ने ये वीडियो फादर्स डे के खास मौके पर शेयर किया है। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो साझा करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, 'ये सभी प्यार, सपोर्ट और सम्मान साझा करते हैं। वे ही हैं जो मेरी पहेली के टुकड़ों को पूरा करते हैं। मेरे लाइफ के फादर्स को फादर्स डे की शुभकामनाएं!'
View this post on Instagram
काजोल के अलावा अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी अपने पिता निखिल नंदा के साथ तस्वीर शेयर कर फादर्स डे की बधाइयां दी है। नव्या ने पापा के साथ अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे उनके साथ पूल में दिखाई दे रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए नव्या ने कैप्शन में लिखा, 'पापा...आप जैसा कोई नहीं है।'
View this post on Instagram
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके पिता दिखाई दे रहे हैं। अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'बचपन में पापा की लगाई पाबंदियों को तोड़ने में बहुत मजा आता था और अब बड़े हो कर खुद पे लगाई पाबंदियां तोड़ी नहीं जाती।'
View this post on Instagram
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपने पिता संग अपनी तस्वीर, और बच्चों संग उनके पिता की तस्वीर साझा करके फादर्स डे पर खूबसूरत मैसेज लिखा है।
View this post on Instagram