सब्सक्राइब करें

फादर्स डे: पिता के लिए आयुष्मान खुराना ने लिखा भावुक पोस्ट, बताया अपने नाम से जुड़ा ये सीक्रेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 20 Jun 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
Fathers Day 2021 Ayushmann Khurrana REVEALS Secret behind Double N and R in his name
आयुष्मान खुराना का इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : Instagram

देशभर में आज यानी रविवार (20 जून) को फादर्स डे मनाया जा रहा है। एक पिता के त्याग, समर्पण, बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए हर साल यह दिन मनाया जाता है। पिता, हमारी जिंदगी में एक ऐसे शख्स हैं, जिनका होना ही हमारे जीवन के लिए काफी होता है। यह दिन एक पिता और उनके बच्चों के लिए बेहद खास होता है। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे भी अपने पिता को याद कर रहे हैं और उनके द्वारा दी गई सीख को अपने फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी अपने पिता को याद किया है।



पिता के लिए लिखा भावुक पोस्ट
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की एक फोटो साझा की है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आयुष्मान के पिता हारमोनियम के साथ परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ-साथ आयुष्मान ने भावुक पोस्ट भी लिखा, 'बचपन में पापा की लगाई पाबंदियों को तोड़ने में बहुत मजा आता था। अब बड़े होकर खुद पर लगाई पाबंदियां तोड़ी नहीं जातीं। ये हमें उन्हीं की वजह से मिला है - अनुशासन।' साथ ही आयुष्मान ने अपने नाम में दो एन और दो आर का भी मतलब बताया है।

Trending Videos
Fathers Day 2021 Ayushmann Khurrana REVEALS Secret behind Double N and R in his name
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना ने आगे लिखा, 'अनुशासन, संगीत, कविता, फिल्म और कला के प्रेमी। उन्होंने बेशक कानून की पढ़ाई की लेकिन हमेशा ज्योतिष में रूचि रखते थे।' वही एक मात्र कारण हैं कि मेरे नाम में दो बार N और R आता है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fathers Day 2021 Ayushmann Khurrana REVEALS Secret behind Double N and R in his name
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

'साथ ही उन्होंने हमें यह भी सिखाया कि हमारे पास अपना भाग्य खुद बनाने की क्षमता है और हमारे अच्छे कर्म किसी भी भविष्य वक्ता का स्थान ले सकते हैं। मेरे दोस्त, दार्शनिक और मार्गदर्शक - मेरे पिता।' आयुष्मान खुराना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

 

Fathers Day 2021 Ayushmann Khurrana REVEALS Secret behind Double N and R in his name
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें अभिनेता के पिता पी खुराना हैं जो एक मशहूर ज्योतिषी हैं। आयुष्मान के पोस्ट पर उनके भाई अपारशक्ति और उनकी पत्नी ताहिरा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और उनके पोस्ट पर हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। लेखक अनमोल मलिक ने भी कमेंट कर लिखा, 'आपको और आपके पिता को फादर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं।'

विज्ञापन
Fathers Day 2021 Ayushmann Khurrana REVEALS Secret behind Double N and R in his name
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना फिल्म 'अनेक' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा कर रहे हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में भी नजर आएंगे। साथ ही वह जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'डॉक्टर जी' में अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह के साथ भी काम करते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed