फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Father's Day 2020: शादी के तीन साल बाद अनुष्का ने पिता के साथ शेयर की खास तस्वीर, हो रही है चर्चा

Sun, 21 Jun 2020 02:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 21 Jun 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Fathers Day 2020 Anushka Sharma has shared a lesson her father taught her along with a few precious pictures from her pre wedding ceremony
पिता के साथ अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

फादर्स डे पर लोग अपने पिता से जुड़ी खास यादों को सोशल मीडिया पर साझा कर उन्हें याद कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारे भी पिता की तस्वीर और उनसे जुड़ी यादों को लगातार साझा कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी फादर्स डे पर पिता के लिए खास पोस्ट साझा किया है। साथ ही उनसे जुड़ी यादों को याद किया है। 

Fathers Day 2020 Anushka Sharma has shared a lesson her father taught her along with a few precious pictures from her pre wedding ceremony
पिता के साथ अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा के पिता एक आर्मी ऑफिसर थे। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के साथ अपनी दो खास तस्वीरें साझा की है। अनुष्का शर्मा की यह तस्वीरें उनकी शादी में मेहंदी सेरेमनी की हैं। तस्वीर में उनके पिता उनको चूमते नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का के पति विराट कोहली और अभिनेत्री की मां उन्हें देख रही हैं। 

Fathers Day 2020 Anushka Sharma has shared a lesson her father taught her along with a few precious pictures from her pre wedding ceremony
पिता के साथ अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों को साझा करते हुए अनुष्का शर्मा ने पिता के लिए खास पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी और पिता की खास बातों को साझा किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, एक बात मेरे और पापा के बीच, जब वह जब बंगलूरू में अपनी सेना की पोस्टिंग पर ऑफिस जाने से पहले मुझे कॉलेज छोड़ते थे। पापा- 'जिंदगी में हमेशा सही काम करें चाहे वह कितना भी कठिन क्यों न हो। आप हमेशा अपने आप से खुश और शांति रहेंगे।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A conversation between my papa and me when he would drive me to pre University college before he went to his office on his Army posting in Bangalore... Papa- "Always do the right thing in life no matter how hard it is . You will always come out happier and at peace with yourself " Me- "But how will I know what's the right thing to do in all situations in life " Papa-"For that, pray for wisdom. Wisdom to know the difference between right and wrong and the strength to choose the right thing always " I pray that you all find the same wisdom that I pray for daily and I pray that all girls are blessed with a father like mine 🙏❤️

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Fathers Day 2020 Anushka Sharma has shared a lesson her father taught her along with a few precious pictures from her pre wedding ceremony
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का ने पोस्ट में आगे अपनी बात काा जिक्र करते हुए लिखा, मैं- 'लेकिन मुझे कैसे पता चलेगा कि जिंदगी की सभी स्थितियों में क्या करना सही है।' पापा- 'उसके लिए, ज्ञान की प्रार्थना करो। सही और गलत के बीच अंतर जानने और हमेशा सही चीज चुनने की ताकत के बारे में जानने की इच्छा रखें'। अनुष्का ने पोस्ट के आखिरी में लिखा, 'मैं दुआ करता हूं कि आप सभी को वही ज्ञान मिले जिसकी मैं प्रार्थना करता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि सभी लड़कियों को पिता की तरह मेरा आशीर्वाद मिले।'

विज्ञापन
Fathers Day 2020 Anushka Sharma has shared a lesson her father taught her along with a few precious pictures from her pre wedding ceremony
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का अपने पिता के लिए लिखा यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा के अलावा अजय देवगन, सोनम कपूर, ट्विंटल खन्ना, मौनी रॉय सहित और भी कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर फदर्स डे पर अपने पिता के लिए खास पोस्ट साझा किया है। 

पढ़ें: Father's Day: सोनम कपूर से लेकर ट्विंकल खन्ना तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फादर्स डे की शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed