सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई सेलिब्रिटी अपने बचपन की तस्वीरें शेयर करता रहता है। हाल ही में एक ऐसी ही बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में यह एक्ट्रेस अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर यह एक्ट्रेस हैं कौन? खास बात है कि इस एक्ट्रेस का आमिर खान (Aamir Khan) से कनेक्शन है। यहां तक कि वह आमिर के साथ सुपरहिट फिल्म भी दे चुकी हैं।
आमिर की को-एक्ट्रेस ने मां के साथ रोते हुए शेयर की बचपन की तस्वीर, पहचानिए कौन हैं ये?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर खुद शेयर की है। यह कोई और नहीं बल्कि फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) हैं। जिन्हें बॉलीवुड में 'दंगल गर्ल' के नाम से जाना जाता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए फातिमा ने लिखा- 'देखो मेरी मां कितनी खुश दिख रही है, मुझे रोता हुआ देख के। पढा़ई से नफरत है।' फातिमा की इस तस्वीर पर यूजर्स भी मेजदार कमेंट कर रहे हैं।
Dekho meri maa kitni kush dikh rahi hai, mujhe rota hua dekh ke. 😂 hate padhai
A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh) on
एक यूजर ने लिखा- 'टॉम एंड जैरी का एपिसोड खत्म होने वाला है, पढ़ाई कर लो पहले।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'ऐसा लग रहा है कि वीकेंड पर होमवर्क करना पड़ रहा है।' एक और यूजर ने लिखा- 'मुझे पूरा भरोसा है कि आपने क्लॉस में टॉप किया होगा।' फातिमा सना शेख आखिरी बार आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' (Thugs of Hindostan) फिल्म में नजर आई थीं।

ऐसे उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल करेगी, हालांकि हुआ ठीक उलट। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औधेंमुंह गिरी और आलोचना भी हुई। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि फातिमा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में 'इश्क' फिल्म से की थी। इसके बाद 'चाची 420', 'बड़े दिलवाले', 'वन टू का फोर', 'बिट्टो बॉस', 'आकाशवाणी' में नजर आईं।