{"_id":"5d1b04e18ebc3e3c6b22964e","slug":"film-mohra-completed-25-years-here-some-interesting-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फिल्म की शूटिंग के 5 दिन बाद दिव्या भारती की हुई थी मौत, मेकर्स को बदलनी पड़ी लीड एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फिल्म की शूटिंग के 5 दिन बाद दिव्या भारती की हुई थी मौत, मेकर्स को बदलनी पड़ी लीड एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
divya bharti, raveena tandon, akshay kumar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक में आई सुपरहिट फिल्म मोहरा में पहली बार अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल एक साथ दिखे। इसके बाद ये तिकड़ी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। तीनों के अलावा इसमें नसीरुद्दीन शाह और रवीना टंडन मुख्य भूमिका में है। एक्शन थ्रिलर इस फिल्म का निर्देशन राजीव राय ने किया। फिल्म की सक्सेस का इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि ये उस साल रिलीज हुई दूसरी बड़ी हिट फिल्म थी।
2 of 5
Mohra film
- फोटो : file photo
1 जुलाई 1994 को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दिया था। फिल्म फेयर अवॉर्ड्स के लिए मोहरा को 9 नॉमिनेशन मिले थे। फिल्म की कहानी तो लोगों को पसंद आई ही साथ ही इसके सारे गाने सुपरहिट रहे। यही नहीं 25 साल बाद भी इसके गानों को आज की फिल्मों में रीक्रिएट किया जा रहा है।
3 of 5
Sridevi
- फोटो : file photo
फिल्म बनाने का आइडिया राइटर शब्बीर बॉक्सवाला को जिम में आया था। कहानी पूरी होने के बाद इसकी कास्टिंग शुरू हुई। कम ही लोगों को पता है कि फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद रवीना टंडन नहीं थीं। लीड एक्ट्रेस के लिए डायरेक्टर राजीव राय और प्रोड्यूसर गुलशन राय श्रीदेवी को लेना चाहते थे। उस वक्त श्रीदेवी फिल्म चंद्रमुखी में व्यस्त थीं इसलिए उन्होंने मना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
divya bharti
- फोटो : file photo
श्रीदेवी के मना करने के बाद उनकी हमशक्ल कही जाने वालीं दिव्या भारती को लिया गया था। यही नहीं उन्होंने 5 दिन फिल्म की शूटिंग भी की थी। इसी बीच अचानक उनकी हादसे में मौत हो गई। दिव्या भारती की मौत के बाद रवीना टंडन को लिया गया। फिल्म का गाना तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त इतना पॉपुलर हुआ कि रवीना टंडन को 'मस्त-मस्त गर्ल' से संबोधित किया जाने लगा। यह गाना मूलत: नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली दम मस्त कलंदर मस्त-मस्त पर आधारित है।
विज्ञापन
5 of 5
mohra film
- फोटो : file photo
फिल्म का एक अन्य गाना ना कजरे की धार भी खूब सुना गाया। गाने को पंकज उधास ने गाया है। विजू शाह ने इसका म्यूजिक बनाया। गाने के बोल इंदीवर ने बहुत पहले लिखे थे। उस वक्त संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी की जोड़ी ने इसका म्यूजिक तैयार किया था और मुकेश की आवाज में रिकॉर्ड भी कर लिया गया था। हालांकि किसी फिल्म में मुकेश का गाया गाना नहीं आ पाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।