बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर-एक्ट्रेस आए जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में शोहरत कमाने की कोशिश की लेकिन वो अपने लक्ष्य को नहीं पा सके। ऐसे एक्टर्स में एक थे बिजय आनंद । बिजय इन दिनों सनी लियोनी की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं । इस बायोपिक में वो सनी लियोनी के पिता का किरदार निभा रहे हैं । एक समय था जब बिजय ने एक्टिंग के जरिए दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था । फिर अचानक कहां गायब हो गए! जानते हैं उनके बारे में ।
रामायण में लक्ष्मण बन हिट होने वाले इस एक्टर की हालत हो गई ऐसी, 26 की उम्र में हुई थी भयानक बीमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजय ने अपना करियर 1994 में टीवी सीरियल 'आसमां से आ गए' से शुरू किया था । करीब चार साल सीरियल में काम करने के बाद बिजय ने फिल्म करने की सोची । उन्होंने 1998 में फिल्म 'प्यार तो होना ही था' से बॉलीवुड में एंट्री ली । इस फिल्म में बिजय को काजोल और अजय देवगन जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला ।
फिल्म में बिजय ने काजोल के मंगेतर की भूमिका निभाई थी । इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से बिजय ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया था । अच्छा काम करने के बाद भी उन्होंने अचानक फिल्मों में काम ना करने का फैसला लिया । हालांकि कुछ समय तक उन्होंने टीवी सीरियल में काम किया । 1998 में वो सीरियल 'औरत' में नजर आए ।
A post shared by Bijay Anand (@bijayanand) on
इसके बाद साल 2002 में आई 'रामायण' में बिजय ने लक्ष्मण का रोल प्ले किया था । इसके बाद बिजय बॉलीवुड और टीवी की दुनिया से पूरी तरह से गायब हो गए । फिर अचानक बिजय ने 16 साल बाद टीवी सीरियल में फिर से कमबैक किया । उन्होंने 'दिल ही तो है' में अहम रोल निभाया ।
16 साल में बिजय का चेहरा-मोहरा पूरी तरह से बदल गया था। सोशल मीडिया पर बिजय की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं । जिसमें वो लंबी-सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे हैं । बिजय को देख उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है ।