बॉलीवुड की अधिकांश फिल्में, जिन्हें हम देखकर बड़े हुए हैं, उनमें आखिर में प्रेमी को प्रेमिका मिल जाती थी या फिर अच्छाई की बुराई पर जीत हो जाती है, लेकिन असल जीवन में ऐसा नहीं होता। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ मुट्ठी भर ऐसी फिल्में हैं, जिनमें सुखद अंत नहीं दिखाया गया है। जिस किसी ने भी इन फिल्मों को देखा वे सिनेमाघरों से भारी मन के साथ बाहर आए। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...
Bollywood: इन फिल्मों में नहीं दिखाई गई हैप्पी एंडिंग, भारी मन से सिनेमाघरों से बाहर निकले फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की बेहतरीन फिल्मों में तेरे नाम को भी शामिल किया जाता है। इस फिल्म से सलमान की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई थी। लव स्टोरी का अंत देखकर दर्शकों की आंखें भर आई थीं। दिल दहला देने वाले क्लाइमैक्स में जब राधे (सलमान खान) को पता चलता है कि निर्जरा (भूमिका चावला) ने खुदकुशी कर ली है तो वह स्वेच्छा सेदोबारा मेंटल हॉस्पिटल चला जाता है,ऐसा वो इसलिए करता है क्योंकि उसके जीवन में अब कुछ भी नहीं बचा।
आमिर खान, शरमन जोशी, कुणाल कपूर और आर माधवन स्टारर इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। फिल्म के क्लाइमैक्स में दोस्तों के एक ग्रुप को अपने साथी के लिए व्यवस्था के खिलाफ लड़ते हुए दिखाया गया था। उस समय जिसने भी सिनेमाघरों में यह फिल्म देखी सभी ने इन दोस्तों के सही सलामत अंत में लौटने की दुआ की, लेकिन फिल्म का आखिरी सीन काफी हृदयविदारक था।
फिल्म रांझणा से धनुष ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। फिल्म में उनकी अदाकारी को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में सोनम कपूर और अक्षय देओल भी नजर आए थे। रांझणा में सोमम धनुष का इस्तेमाल करती हैं और अंत में उसे मार देती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उसके होने वाले पति की मौत का कारण धनुष हैं। वहीं, पूरी साजिश को जानने के बाद भी धनुष का किरदार खुशी-खुशी मौत को गले लगा लेता है।
आमिर खान और काजोल की हिट फिल्मों में फना का नाम भी शामिल है। उस इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था, लेकिन फिल्म के क्लाइमैक्स ने दर्शकों के होश उड़ा दिए थे। दरअसल, फिल्म के आखिर में काजोल अपने प्यार आमिर को मार देती हैं, क्योंकि उन्हेंं पता चलता है कि वह एक आतंकवादी है।
Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने दिलीप छाबड़िया पर अवैध तरीके से पैसे ऐंठने का लगाया आरोप, ईडी में दर्ज कराई शिकायत