बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) ने साइना नेहवाल पर बेहूदा कमेंट कर विवादों में घिर गए हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी चौतरफा आलोचना की जा रही है। इतना ही नहीं लोगों ने उन्हें फ्लॉप एक्टर तक कह दिया है। ऐसा कमेंट करते हुए सिद्धार्थ शायद भूल गए कि साइना नेहवाल 2012 ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता, 2015 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में रजत और 2017 में कांस्य पदक विजेता रह चुकी हैं। ये सभी मैडल उन्होंने देश के लिए कमाए हैं। दरअसल साइना नेहवाल ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर ट्वीट करते हुए लिखा था- कोई भी राष्ट्र अपने आप को सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता यदि उसके अपने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता किया जाता है। मैं सबसे कड़े शब्दों में, अराजकतावादियों द्वारा पीएम मोदी पर कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती हूं।
Filmy Wrap: एक्टर सिद्धार्थ का साइना पर आपत्तिजनक कमेंट और इस दिन हिंदी में ओटीटी पर आएगी पुष्पा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म का तमगा जीत चुकी अभिनेता अल्लू अर्जुन की चर्चित फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ अब हिंदी में भी ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का ओटीटी सौदा फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही कर लिया था। और, सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक प्राइम वीडियो ने बीते साल की ये सबसे बड़ी हिट फिल्म कौड़ियों के मोल खरीद ली है। फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ के हिंदी में रिलीज होने की तारीख सामने आने से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही ताहिर राज भसीन की सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही सीरीज ‘ह्यूमन’ के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है।
Pushpa Hindi On OTT: इस दिन हिंदी में ओटीटी पर रिलीज होगी ‘पुष्पा पार्ट वन’, नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार में हलचल
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। वे अपनी पोस्ट से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं हालांकि की बार इस वजह से वे मुश्किल में भी पड़ जाती हैं। वहीं हाल ही में कंगना रणौत ने दो तस्वीर शेयर कर खालिस्तानी और सिख में अंतर बताया है। कंगना ने इसके साथ कमेंट भी लिखा था लेकिन फिलहाल उन्होंने अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है।
Kangana Ranaut: कंगना ने बताया खालिस्तानी और सिख में अंतर, बोलीं- लश्कर-ए-तैयबा की तरह ये भी आतंकवादी हैं
कोरोना संक्रमण फिर एक बार पूरे देश में बहुत तेजी से फैल रहा है। इससे संक्रमित होने वालों की लिस्ट में आम जनता से लेकर टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स हैं, जो इस समय कोरोना संक्रमण को झेल रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट का चार महीने का बेटा भी इसकी चपेट में आ गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी।
Covid-19: किश्वर मर्चेंट का चार महीने का बेटा हुआ कोरोना पॉजिटिव, पति के साथ मिलकर रख रहीं ध्यान
सलमान खान का नाम इन दिनों हॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा लॉकवुड के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में सलमान और सामंथा को साथ देखा गया था। सामंथा लॉकवुड सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर भी नजर आई थीं जिसके बाद से ऐसे कयास लगाए जाने लगे हैं कि सामंथा लॉकवुड, सलमान खान की नई गर्लफ्रेंड हैं। लेकिन अब खुद सामंथा ने सामने आकर अपने रिलेशनशिप पर खुलासा किया है।
Linkup: सामंथा लॉकवुड को डेट कर रहे सलमान खान? एक्ट्रेस ने सामने आकर बताया सच