जब से 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है तब से ही फिल्मी दुनिया में इस फिल्म की चर्चा है। लगातार सेलेब्स बायकॉट पर बयान दे रहे हैं और आज अर्जुन कपूर का बयान भी सामने आ गया। इसके अलावा, अयान मुखर्जी ने भी अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर अपने विचार रखे हैं। इसके अलावा, सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ। आइए आपको फिल्मी रैप में 10 बड़ी खबरों के जरिए बताते हैं।
Filmy Wrap: अनुराग कश्यप पर भड़के विवेक और लाल सिंह चड्ढा को अर्जुन का सपोर्ट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब मेकर्स की ओर से एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी फिल्म के पीछे की अपनी प्रेरणा बता रहे हैं। इससे पहले भी मेकर्स फिल्म को लेकर फैंस में उत्सुकता बरकरार रखने के लिए 'ब्रह्मास्त्र' के पीछे के विजन और उसकी शुरुआत की कहानी वीडियो के जरिए बता चुके हैं।
Brahmastra: अयान मुखर्जी ने खोला ‘ब्रह्मास्त्र’ के पीछे की प्रेरणा का राज, कंटेंट ओरिजनल होने पर गर्व
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दोबारा' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से वह विवेक अग्निहोत्री के निशाने पर आ गए। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग ने एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आरआरआर' की जमकर तारीफ करते हुए भविष्यवाणी की कि अगर इसे भारत की तरफ से भेजा जाए तो यह फिल्म टॉप 5 में जगह बना सकती है। हालांकि इस दौरान उन्होंने द कश्मीर फाइल्स का भी जिक्र कर दिया जिसकी वजह से विवेक अग्निहोत्री भड़क गए।
Vivek Agnihotri: 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर अनुराग कश्यप पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, बोले- ये लोग..
पाकिस्तानी म्यूजिक इंडस्ट्री के नामचीन सिंगर राहत फतेह अली खान भारत में भी बहुत मशहूर हैं। कभी अपनी आवाज के चलते तो कभी अपने गाए गानों के कारण राहत फतेह अली खान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर वह लाइमलाइट में आ गए हैं। दरअसल, गायक ने 16 अगस्त को अपने चाचा उस्ताद नुसरत फतेह अली खान को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की थी। लेकिन राहत फतेह अली खान के पोस्ट के 24 घंटे बाद ही एक वीडियो के कारण नेटिजन्स के निशाने पर आ चुके हैं और कुछ सोशल मीडिया पर उनके लिए चिंता भी जता रहे हैं।
Viral Video: नशे में धुत राहत फतेह अली खान ने अपने चाचा के मैनेजर के साथ किया कुछ ऐसा,वीडियो देख गुस्साए फैंस
कमेंट
कमेंट X