फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: रिलीज हुआ 'पठान' का टीजर और पवन सिंह की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 02 Nov 2022 07:51 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 02 Nov 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap shahrukh birthday pathaan teaser out and pawan singh wife jyoti accused him of forcing miscarriage
पठान टीजर, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी हस्तियों के साथ अक्सर कुछ न कुछ नया होता रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज का पूरा दिन शाहरुख खान के नाम रहा। आज किंग खान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी फिल्म पठान का टीजर रिलीज किया गया है। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 

Filmy Wrap shahrukh birthday pathaan teaser out and pawan singh wife jyoti accused him of forcing miscarriage
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

2 नवंबर...यह तारीख सिर्फ किंग ऑफ रोमांस कहलाने वाले शाहरुख खान के लिए ही नहीं, बल्कि उनके लाखों-करोड़ों फैंस के लिए भी बेहद खास है। इस दिन एसआरके की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस एक शाम पहले से ही 'मन्नत' के सामने जमा होना शुरू कर देते हैं। बॉलीवुड के बादशाद के 57वें जन्मदिन पर भी यही हुआ। कोरोना महामारी के दो साल बाद मंगलवार को 'मन्नत' के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ा और जब रात करीब 12 बजे फैंस को शाहरुख खान का दीदार हुआ तो आतिशबाजी होना शुरू हो गई।

SRK Birthday: जन्मदिन पर मन्नत के बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम, शाहरुख खान का दीदार होते ही मना दिवाली जैसा जश्न

Filmy Wrap shahrukh birthday pathaan teaser out and pawan singh wife jyoti accused him of forcing miscarriage
पवन सिंह-ज्योति सिंह - फोटो : social media

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्योति सिंह ने अभिनेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मेंटल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। अभिनेता की पत्नी ने दावा किया है कि पवन सिंह ने उन्हें बच्चा गिराने का फैसला लेने पर मजबूर किया। इतना ही नहीं ज्योति सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि पवन सिंह ने उन्हें आत्महत्या तक करने के लिए उकसाया है। 

Pawan Singh: 'आत्महत्या के लिए उकसाया, बच्चा गिराने पर किया मजबूर', पवन सिंह की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap shahrukh birthday pathaan teaser out and pawan singh wife jyoti accused him of forcing miscarriage
पठान टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या जानते हो तुम पठान के बारे में...? तीन साल से उसकी कोई खबर नहीं है...लेकिन अब पठान की खबर सबको है और पठान का ठिकाना भी सबको पता है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने आज अपने 57वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को खास तोहफा दिया है और अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पठान’ का टीजर जारी कर दिया है। एक्शन से भरपूर टीजर इतना जबरदस्त है कि इसमें शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Pathan Teaser Out: 'अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए', किंग खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'पठान' का धांसू टीजर

विज्ञापन
Filmy Wrap shahrukh birthday pathaan teaser out and pawan singh wife jyoti accused him of forcing miscarriage
Blue tick memes - फोटो : सोशल मीडिया

एलन मस्क के मालिक बनने के बाद ट्विटर में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। काफी दिनों से खबर थी कि ब्लू टिक के लिए यूजर्स से हर महीने शुल्क लिए जाएंगे जिसे अब नए मालिक एलन मस्क ने भी कंफर्म कर दिया है। एलन मस्क ने कहा है कि ब्लू टिक यूजर को हर महीने 8 डॉलर यानी करीब 660 रुपये देने होंगे और उन्हें ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा, हालांकि सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को लंबे वीडियो शेयर करने, ट्वीट को एडिट करने जैसे कई एक्सक्लूसिव फीचर्स भी मिलेंगे। एलन मस्क के इस एलान के बाद ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

Twitter Blue Tick: विवेक अग्निहोत्री ने कहा- दिल्ली में वोट के बदले ब्लू टिक भी दिया जा सकता है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed