वीकएंड आम इंसान की तरह ही मनोरंजन जगत के सेलेब्स के लिए भी काफी खास होता है। इस दिन पर हर कोई अपने पूरे हफ्ते की थकान उतारने का मन बनाए बैठे होता है। ऐसे में मनोरंजन जगत में क्या कुछ हो रहा है। इस पर भी लोग की नजरें बनी रहती हैं। मनोरंजन जगत के लिए आज का दिन काफी मिलाजुला रहा। कुछ सेलेब्स अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए। आइए आपको आज दिन भर मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ है 10 खबरों के जरिए बताते हैं।
Filmy Wrap: नुपुर शर्मा विवाद में कूदीं स्वरा और सड़क पर रोमांटिक हुए सोनम-आनंद, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में बीते कई दिनों से बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नेता नुपुर शर्मा के एक विवादित बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। नुपुर की टिप्पणी के बाद से ही पूरे देश में अलग-अलग जगह विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। कई जगह तो उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की जा रही है। ऐसे में अब इस विवाद पर मनोरंजन जगत भी खुलकर अपने विचार रख रहा है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और एक्ट्रेस कंगना रणौत के बाद बॉलीवुड भी बेबाक अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस पूरे मामने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्वरा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्विटर कर नुपुर के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शन का विरोध किया है।
Swara Bhaskar: नुपुर शर्मा का पुतला जलाने पर भड़कीं स्वरा भास्कर, बोलीं- मॉब लिंचिंग पर ऐसा ही….
साउथ सुपरस्टार कमल हासन स्टारर विक्रम इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसकी स्टार कास्ट अपनी सफलता एंजॉय कर रही है। इसी क्रम में हाल ही में विक्रम की सफलता का जश्न के मनाने के लिए एक इंटीमेट सेक्सेस पार्टी आयोजित की गई। इस निजी समारोह का आयोजन चिरंजीवी कोनिडेला ने बीती रात अपने घर पर किया। इस पार्टी में कमल हासन, फिल्म निर्माता लोकेश कनगराज और सलमान खान उपस्थित थे।
Vikram: विक्रम की सक्सेस पार्टी में पहुंचे सलमान खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
अभिनेता कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भूल भुलैया 2' को लेकर वह चर्चा में हैं। यह फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई है। उनके शानदार अभिनय की हर कोई तारीफ कर रहा है। इसके अलावा कार्तिक अपने अच्छे व्यवहार की वजह से भी फैंस के दिलों में जगह बना रहे हैं। न सिर्फ फैंस, बल्कि इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी कार्तिक के व्यवहार और सपोर्टिव रवैए की खूब तारीफें कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर और टी-सीरीज के एमडी भूषण कुमार ने भी कार्तिक की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने कहा, 'कार्तिक बेहद सपोर्टिव हैं। यहां तक कि आर्थिक तंगी जैसे हालातों में भी कार्तिक उनके साथ खड़े रहे हैं।'
Kartik Aaryan: बेहतरीन कलाकार ही नहीं, दरियादिल भी हैं कार्तिक आर्यन, इस प्रोड्यूसर के लिए बने 'शहजादा'
पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी नेता नुपुर शर्मा द्वारा दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नुपुर के इस बयान के खिलाफ कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इन सबके बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भी नुपुर शर्मा के विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही, अभिनेता ने बॉलीवुड के तीनों खान यानी सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को भी कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल उठाया है कि वह राजनीतिक मुद्दों पर क्यों चुप्पी साधे रखते हैं। हालांकि, अभिनेता ने सलमान, शाहरुख और आमिर के चुप रहने की वजह भी बताई है।
Naseeruddin Shah: राजनीतिक मसलों पर तीनों खान खामोश क्यों? नसीरुद्दीन शाह ने बताई मुंह बंद रखने की वजह