सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Filmy Wrap: करीना कपूर के साथ बदसलूकी और ब्रह्मास्त्र 2 में नजर आएंगे आर्यन खान, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 03 Oct 2022 08:17 PM IST
सार

सिने प्रेमी आए दिन मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।

विज्ञापन
Filmy Wrap:Urmila Matondkar debut on OTT Kareena Kapoor misbehaved at airport read 10 news from entertainment
Filmy Wrap - फोटो : Social media

सिने प्रेमी आए दिन मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। फिल्मी दुनिया में अक्सर कुछ ना कुछ होता ही रहता है। फिल्मी रैप में हम आपको दिन भर की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें एक ही जगह पर बताते हैं। सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ, आइए 10 खबरों के जरिए बताते हैं।

Trending Videos
Filmy Wrap:Urmila Matondkar debut on OTT Kareena Kapoor misbehaved at airport read 10 news from entertainment
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष‘ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर के जारी होते ही दर्शक निराश हो गए हैं। लोगों को न ही प्रभास का लुक पसंद आ पा रहा है, न ही फिल्म के वीएफएक्स। टीजर के आने के साथ ही सोशल मीडिया पर डिसअप्पोइंटेड ट्रेंड होने लगा है। लोग फिल्म के टीजर को काफी ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक और कीवर्ड ट्रेंड कर रहा है, वह है 'रावण'। बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान ने रामायण के रावण का किरदार निभाया है। लेकिन, 'रावण' ट्रेंड करने के पीछे की वजह क्या है? लोग क्यों कह रहे हैं कि 'आदिपुरुष' की वजह से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं? आइए जानते हैं...

Adipurush: क्या 'रामायण' के रावण ने अपना लिया इस्लाम धर्म? 'आदिपुरुष' का टीजर देख आग बबूला हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap:Urmila Matondkar debut on OTT Kareena Kapoor misbehaved at airport read 10 news from entertainment
तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा जगत में एक अभिनेत्री के तौर पर उर्मिला मातोंडकर की अपनी एक अलग पहचान रही है। एक बाल कलाकार से लेकर एक लीड हीरोइन बनने तक उन्होंने ढेरों फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। 'सत्या', 'एक हसीना थी',  'भूत', 'रंगीला', 'कौन', 'पिंजर' जैसी फिल्में उर्मिला मातोंडकर की काबिलियत की ऐसी मिसाल है, जिसे भुला पाना आसान नहीं। उर्मिला अब 'तिवारी' नामक वेब शो के जरिए एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। यह सीरीज रोमांच से भरपूर है।

Tiwari Web Series: दमदार है उर्मिला मातोंडकर का एक्शन अवतार, 'तिवारी' के फर्स्ट लुक में जख्मी दिखीं अभिनेत्री

Filmy Wrap:Urmila Matondkar debut on OTT Kareena Kapoor misbehaved at airport read 10 news from entertainment
DPS, Ranveer singh - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लोकप्रिय गायक और गीतकार देवी श्री प्रसाद यानी डीएसपी अब हिंदी दर्शकों के बीच भी अपनी खास पहचान बनाने के लिए आ गए हैं। देवी श्री प्रसाद अपना पहला हिंदी म्यूजिक वीडियो दर्शकों के बीच रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसे बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह 4 अक्तूबर को लॉन्च करेंगे। डीएसपी ने अपना पहला हिंदी म्यूजिक वीडियो 'ओ परी' भूषण कुमार के साथ तैयार किया है जो फैंस के बीच धमाल मचा देगा। 'ओ परी' गाने को निर्माता भूषण कुमार और डीएसपी के एक मेगा प्रोजेक्ट की तरह पेश किया जाएगा

O Pari Song: कल रिलीज होगा डीएसपी का पहला हिंदी म्यूजिक वीडियो 'ओ परी', रणवीर सिंह करेंगे लॉन्च

विज्ञापन
Filmy Wrap:Urmila Matondkar debut on OTT Kareena Kapoor misbehaved at airport read 10 news from entertainment
आशा पारेख - फोटो : Social Media
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री  आशा पारेख को इस साल दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 22 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी महिला को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।  यह अवॉर्ड पाने वाली आशा पारेख सातवीं महिला हैं। उनसे पहले आशा भोसले, लता मंगेशकर, दुर्गा खोटे, कानन देवी, रूबी मेयर्स, देविका रानी भी इस अवॉर्ड को हासिल कर चुकी हैं। फिल्मों में अपने फिल्मों  अपने योगदान के लिए आशा पारेख  को साल 1992 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। आशा पारेख ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया हैं। कल रविवार की शाम को मुंबई में आयोजित अपने जन्मदिन के कार्यक्रम के दौरान आशा पारेख ने बताया कि आज के दौर की बॉलीवुड की ऐसी कौन सी अभिनेत्री है, जो उनकी फिल्म लव इन टोक्यो में उनका किरदार निभा सकती है।

Asha Parekh: आशा पारेख का खुलासा 'लव इन टोक्यो' के रिमेक में बॉलीवुड की यह अभिनेत्री निभा सकती है उनका किरदार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed