सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vikram Vedha: बॉक्स ऑफिस पर कम कमाई के बीच 'विक्रम वेधा' के मेकर्स को एक और झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 03 Oct 2022 08:01 PM IST
विज्ञापन
Vikram Vedha Movie Leak HD Print Available on Telegram Torrent Sites News in Hindi
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर 'विक्रम वेधा' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल उम्मीद से थोड़ा कम कलेक्शन कर रही है। इस बीच फिल्म की रिलीज के तीन दिन बाद मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, यह फिल्म एचडी क्वालिटी में इंटरनेट पर लीक हो गई है। कई वेबसाइट पर यह फिल्म अपलोड कर दी गई है। 



Sapna Chaudhary: ट्रेडिशनल वियर में सपना चौधरी ने लूटा दिल, तस्वीरें देख दीवाने हुए फैंस

Trending Videos
Vikram Vedha Movie Leak HD Print Available on Telegram Torrent Sites News in Hindi
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

मेकर्स के लिए यह किसी तगड़े झटके से कम नहीं है क्योंकि फिल्म की कम कमाई के बीच इसके ऑनलाइन लीक होने से 'विक्रम वेधा' के बिजनेस पर और भी अधिक बुरा असर पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को इंटरनेट पर तीन साइज में लीक किया गया है। इंटरनेट पर यह फिल्म 518 एमबी से लेकर 1.22 जीबी तक के साइज में उपलब्ध है। 

Bigg Boss 16: सलमान खान से खौफजदा थीं सुंबुल, इस शख्स के समझाने पर इमली ने 'बिग बॉस 16' के लिए भरी हामी

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Vedha Movie Leak HD Print Available on Telegram Torrent Sites News in Hindi
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी बड़े बजट की फिल्म को रिलीज के बाद ऑनलाइन लीक किया गया है। इससे पहले दर्जनों फिल्मों के मेकर्स को ऐसा सदमा झेल चुके हैं। 'विक्रम वेधा' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने मात्र 10.58 करोड़ की कमाई से अपनी शुरुआत की थी। शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 12.51 करोड़ का कारोबार किया।  वहीं, रविवार को भी छुट्टी की वजह से फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ और ‘विक्रम वेधा’ ने 14.50 करोड़ कमाए। हालांकि यह फिल्म अब तक कुल 37.59 करोड़ ही कलेक्शन कर सकी है।

Childhood Photo: बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार है तस्वीर में दिख रहा यह बच्चा, आपने पहचाना क्या?

Vikram Vedha Movie Leak HD Print Available on Telegram Torrent Sites News in Hindi
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद ऋतिक फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण भी दिखेंगी। वहीं, सैफ अली खान जल्द 'अदिपुरुष' में रावण बने नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है जिसे अब तक मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।

Amitabh Bachchan: सिर्फ देवनागरी में स्क्रिप्ट पढ़ना पसंद करते हैं बिग बी, रोमन में हो तो फाड़कर फेंक देते हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed