अमेजन प्राइम वीडियो की डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'फर्स्ट एक्ट' का ट्रेलर जारी हो गया है। ये सीरीज टीवी, रियलिटी शो और फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत बाल कलाकारों पर आधारित है। इसमें नन्हे कलाकारों और उनके माता-पिता के अनुभवों को पिरोया गया है। ट्रेलर में मासूमों के कड़े संघर्ष, रिजेक्शन से गुजरने के दर्द और फिर काम मिलने की खुशी सारी चीजें बड़ी खूबसूरती से दिखाई गई हैं।
First Act Trailer: डॉक्यू सीरीज 'फर्स्ट एक्ट' का ट्रेलर जारी, नन्हे मुन्नों के संघर्ष और जज्बे की झलक आई नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेलर की शुरुआत में एक बाल कलाकार से सवाल किया गया है, 'एक्टिंग क्यों करना चाहते हो'? और मासूम आवाज में इसका जवाब मिलता है, 'ये मेरा सपना है। अगर मैं एक्ट्रेस बन गई तो मैं बहुत कुछ बन सकती हूं'। इसके बाद बाल कलाकार फैजान की झलक नजर आई कि किस तरह वे कम उम्र से मेहनत करते हुए रियलिटी शो का हिस्सा बने।
Bobby Deol Interview: मैं और भैया साथ में ये फिल्म करने पर विचार कर रहे हैं, गांव भी जाना चाहते हैं, लेकिन...
ट्रेलर में बाल कलाकारों के पेरेंट्स भी अपना अनुभव बताते दिखे। बाल कलाकार पर्दे पर जितनी मेहनत करते हैं, उसमें उनके माता-पिता भी उसी शिद्दत से जुटे रहते हैं। साथ ही उनके ऊपर समाज का क्या दवाब रहता है, ये भी ट्रेलर में देखा जा सकता है। एक बाल कलाकार की मां कहती हैं, 'लोगों को रिश्तेदारों को ये भरोसा नहीं है कि ये दोनों भी कुछ कर पाएंगे, जो ना बोल रहे हैं, उन्हें कुछ करके दिखाना है'। बाल कलाकार भी अन्य सितारों जैसी ही मेहनत करते हैं। बिना किसी अवकाश के लंबे घंटों तक काम करते हैं।
Tripti Dimri: 'एनिमल' से पहले भी इंटीमेट हो चुकी हैं तृप्ति! एक पुरानी वीडियो से खुली अभिनेत्री की पोल
मलकान मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज को दीपा भाटिया ने लिखा है। अमोल गुप्ते इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसका निर्देशन भी वही कर रहे हैं। इस डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर भारत सहित दुनियाभर के 240 से अधिक देशों में 15 दिसंबर को होगा। इस डॉक्यूसीरीज को अंग्रेजी सबटाइटल के साथ हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा।
बता दें कि यह डॉक्यूसीरीज ओरिजनल कंटेट पर बेस्ट होगी। यह सीरीज पूर्व बाल कलाकारों के किस्सों पर आधारित होगी। सारिका, जुगल हंसराज, परजान दस्तूर और दर्शील सफारी ने भी इसमें अपने अनुभव साझा किए हैं। इसके अलावा डॉक्यूमेंट्री सीरीज में वे जानकारी भी शामिल की गई हैं, जो बच्चों के साथ काम करने वाले अनुभवी प्रोड्यूसर्स ने साझा की हैं।
Kajol: काजोल ने जताई पर्दे पर डार्क किरदार अदा करने की ख्वाहिश, बोलीं- मेरे लिए यह मजेदार होगा