'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया का पहला लुक कल रिलीज
'गंगूबाई काठियावाड़ी' का मोशन पोस्टर रिलीज, योगी आदित्यनाथ को अजय का ट्वीट, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी ने 'नवजोत सिंह सिद्धू' के साथ किया डांस
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचीं। इस शो से जुड़ा कपिल शर्मा और शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपिल शर्मा अपने शो के पूर्व होस्ट नवजोत सिंह सिद्धू के लुक में नजर आ रहे हैं। इस लुक में वह शिल्पा शेट्टी के साथ मस्तीभरा डांस कर रहे हैं। कपिल शर्मा के साथ अपने वीडियो को खुद शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
83 से यशपाल शर्मा का लुक आया सामने
GUTSY & GLORIOUS! Enter the Exponent of Explosive willow-wielding that could change any game! Presenting @jatinsarna as #YashpalSharma #ThisIs83
भारत के पहले विश्व कप जीत पर बनी अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 83 इन दिनों अपनी कई पोस्टर्स की वजह से सुर्खियों में हैं। फिल्म के मेकर्स ने अब तक 83 से जुड़े कलाकारों के कई लुक रिलीज किए हैं। ऐसे में अब इस फिल्म से जुड़ा यशपाल शर्मा का लुक सामने आया है। यशपाल शर्मा के किरदार को अभिनेता जतिन सरना निभा रहे हैं। रणवीर सिंह ने जतिन सरना के लुक को ट्विटर पर साझा किया है।
Iss baar Chhattri nahi, Bhai ka Balla bolega!!! 🏏⚡🏏⚡@kabirkhankk @deepikapadukone @Shibasishsarkar @madmantena #SajidNadiadwala pic.twitter.com/lr1zwIQRjN
उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री हुई 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर'
Thank you Shri Yogi Adityanathji for making #TanhajiTheUnsungWarrior Tax-Free in Uttar Pradesh. I would also be delighted Sir if you watched our film 🙏@myogiadityanath #TanhajiUnitesIndia
अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। अब दर्शकों और अजय देवगन के फैंस के लिए खुशखबरी है। फिल्म 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर' को उत्तर प्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। इस बात की जानकारी अजय देवगन ने ट्विटर पर दी। उन्होंने 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर' को यूपी में टैक्स फ्री करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।
वरुण धवन के लुक पर श्रद्धा का कमेंट
अभिनेता वरुण धवन ने अपनी नई फिल्म का खुलासा किया है। उनकी नई फिल्म का नाम मिस्टर लेले है। इस को निर्माता-निर्देशक करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जाएगा। सोमवार की इस फिल्म से जुड़ा वरुण धवन का पहला लुक सामने आया था। जिसके दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने वरुण धवन के इस लुक का मजाक बनाया है। श्रद्धा ने उनके लुक पर कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसा लग रहा है कि तुमने मेरे पापा का कच्छा चुरा लिया है। जबरदस्त है ये चिरकुट।"
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on