फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FLASHBACK: यूं हुई ट्विंकल खन्ना की गुमनाम मौसी की सनसनीखेज मौत, डिंपल की बहन की रुला देने वाली कहानी

Mon, 27 Jun 2022 12:04 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 27 Jun 2022 12:04 PM IST
सार

सुपरस्टार अक्षय कुमार की सासू मां और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना की मां डिंपल कपाड़िया को सब जानते हैं।

विज्ञापन
FLASHBACK: the story of Dimple kapadia sister and Twinkle Khanna aunt sensational death will make you crying
सीमा कपाड़िया, डिंपल कपाड़िया, राजेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुपरस्टार अक्षय कुमार की सासू मां और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना की मां डिंपल कपाड़िया को सब जानते हैं। अपने जमाने के शोमैन रहे राज कपूर की खोज मानी जाने वाली डिंपल ने तब के मेगास्टार राजेश खन्ना के साथ करियर की पहली उड़ान में ही शादी कर ली और फिल्मों से दूर हो गईं। वैवाहिक रिश्तों में अनबन के बाद वह रमेश सिप्पी की फिल्म ‘सागर’ से फिर अपनी मादक अदाओं के साथ परदे पर लौटीं और हिट रहीं। डिंपल की एक बहन सिंपल कपाड़िया के बारे में भी सब जानते हैं, वह राजेश खन्ना की लंबे समय तक कॉस्ट्यूम डिजाइनर रहीं। हीरोइन के तौर पर  भी उन्होंने काम किया। लेकिन, क्या आप डिंपल और सिंपल की बहन रीम के बारे में जानते हैं? जी हां, ट्विंकल और रिंकी खन्ना की मौसी, जिनकी मौत की गुत्थी आज तक अनसुलझी है।

FLASHBACK: the story of Dimple kapadia sister and Twinkle Khanna aunt sensational death will make you crying
 रीम कपाड़िया, राकेश रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिंपल और डिंपल की बहन
डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल कपाड़िया ने कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग का काम करने से पहले अभिनय भी किया। उनके अभिनय करियर की शुरुआत राजेश खन्ना के साथ फिल्म 'अनुरोध' से हुई, तब वह 18 साल की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आई जिनमें ‘लूटमार’, ‘दूल्हा बिकता है’, ‘जीवन धारा’ आदि फिल्में शामिल हैं। अभिनय में किस्मत ने साथ नहीं दिया तब उन्होंने कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग को अपना करियर बनाया और यहां उनको सफलता भी मिली। कैंसर की वजह से सिंपल की 51 साल की उम्र में मृत्यु हो गई। उनके बेटे करण कपाड़िया भी फिल्म जगत में सक्रिय हैं। फिल्म ‘ब्लैंक’ से उन्होंने हिंदी सिनेमा में साल 2019 में डेब्यू किया था। और अब बात रीम कपाड़िया की।

FLASHBACK: the story of Dimple kapadia sister and Twinkle Khanna aunt sensational death will make you crying
नानी बैटी कपाड़िया के साथ ट्विंकल खन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बेट्टी व चुन्नी की तीसरी बेटी
बेट्टी कपाड़िया और चुन्नी कपाड़िया की तीसरी बेटी रीम कपाड़िया ने भी अपनी दोनों बहनों की तरह एक्टिंग में ही करियर बनाने का सोचा। उन्होंने 1985 में राकेश रोशन के साथ फिल्म 'हवेली' से अपना करियर शुरू किया था। दूसरी फिल्म उन्होंने वीरेंद्र शर्मा की 'नासमझ' साइन की। इस फिल्म के हीरो ललित अरोड़ा थे और नाना पाटेकर ने इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाया था। फिल्म की दस रील की शूटिंग होने के बाद रीम कपाड़िया ने आत्महत्या कर ली और फिल्म बंद हो गई। रीम कपाड़िया की आत्महत्या के बाद वीरेंद्र शर्मा ने उनकी जगह सहिला चड्ढा को लेकर फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू की और यह फिल्म 1986 में रिलीज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
FLASHBACK: the story of Dimple kapadia sister and Twinkle Khanna aunt sensational death will make you crying
फिल्म हवेली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अवसाद का लावा
रीम कपाड़िया ने आत्महत्या क्यों की, आज तक इसकी गुत्थी सुलझ नहीं पाई। बताया यही जाता है कि रीम उन दिनों नींद की गोलियों का बहुत सेवन करती थी जो उनकी मौत की वजह बनी। लेकिन, नींद की गोलियों का सेवन रीम ने हाथ आई फिल्म ‘लावा’ से निकाल दिए जाने के बाद करना शुरू किया। डिंपल कपाड़िया अपनी बहन रीम की फिल्म 'लावा' में कैसे आईं, ये पहेली भी अब तक अनसुलझी है। बताया यही जा है कि फिल्म 'लावा' के लिए रीम को ऑडिशन के बाद फाइनल कर लिया गया था। 1985 में रिलीज हुई इस फिल्म में आशा पारेख,राज बब्बर और राजीव कपूर नजर आए थे।

विज्ञापन
FLASHBACK: the story of Dimple kapadia sister and Twinkle Khanna aunt sensational death will make you crying
दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया

इन मौतों की भी नहीं सुलझी गुत्थी

महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'निशब्द' और आमिर खान की फिल्म 'गजनी' में काम कर चुकी जिया खान की मौत की गुत्थी भी आज तक नहीं सुलझ पाई। दिव्या भारती की मौत काफी संदेहास्पद थी। साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सिल्क स्मिता भी अपने फ्लैट में मृत पाई गईं थी। मलयालम सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस विजयश्री ने भी महज 21 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। इनके अलावा टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी, प्रेक्षा मेहता की मौत भी आज तक रहस्य बना हुआ है। इन सारे मामलों में सबसे चर्चित रहा फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला। दावा यही किया गया कि उन्होंने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। लेकिन, मौके पर मिले सबूत और उनके करीबी लोगों की मानें तो उनकी मृत्यु संदिग्ध रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed