फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FlashBack : मजाक में बन गई थी सुपरस्टार की तीसरी बीवी, आज कहां है ये हीरोइन ?

Tue, 28 Feb 2017 05:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
FlashBack : Yogeeta Bali's marriage with Kishore Kumar was a joke, later married Mithun Chakraborty
योगिता बाली 70 और 80 के दशक की ऐसी हीरोइन थीं जिनके ना सिर्फ काम से सभी प्रभावित थे बल्कि उनकी खूबसूरती भी लोगों के दिलों पर छुरियां चला देती थी। किशोर कुमार तक इस हीरोइन के प्यार में गिरफ्त हो गए थे।


लेकिन आज ये हीरोइन कहां है और क्या कर रही है ?
FlashBack : Yogeeta Bali's marriage with Kishore Kumar was a joke, later married Mithun Chakraborty
योगिता बाली को करियर में वो सब मिला जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की। डेब्यू फिल्म में अमिताभ बच्चन जैसे स्टार का साथ मिला तो साथ ही उस दौर के सुपरस्टार रहे शत्रुघ्न सिन्हा, देव आनंद और संजीव कुमार के साथ भी योगिता बाली ने काम किया।
FlashBack : Yogeeta Bali's marriage with Kishore Kumar was a joke, later married Mithun Chakraborty
लेकिन उनकी जिंदगी में जैसे ही किशोर कुमार की एंट्री हुई मानो सब कुछ बदल गया। किशोर कुमार के साथ योगिता बाली ने कई फिल्मों में काम किया जिन्हें खूब सराहा भी गया। काम करने के दौरान ही वो किशोर कुमार को अपना दिल दे बैठीं। योगिता बाली किशोर कुमार के प्यार में इस कदर दीवानी हुईं कि जल्द ही उनसे शादी भी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
FlashBack : Yogeeta Bali's marriage with Kishore Kumar was a joke, later married Mithun Chakraborty
सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन धीरे-धीरे किशोर कुमार और योगिता बाली के बीच अनबन की खबरें आने लगी....और फिर वो वक्त आ गया जब दोनों अलग हो गए। किशोर कुमार के साथ योगिता बाली की शादी सिर्फ दो ही साल चली।

अब किशोर कुमार के साथ अपने रिश्ते को लेकर योगिता गंभीर थीं या नहीं ये तो वही जानें, लेकिन एक इंटरव्यू में किशोर कुमार ने खुलासा करते हुए कहा था कि योगिता बाली के साथ उनकी शादी सिर्फ एक मजाक थी क्योंकि योगिता बाली अपनी मां को लेकर ज्यादा पजेसिव थीं और शादी के लिए उन्होंने कभी गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
FlashBack : Yogeeta Bali's marriage with Kishore Kumar was a joke, later married Mithun Chakraborty
खैर, दोनों अलग हो गए पर शायद योगिता बाली को इसका जरा भी मलाल नहीं हुआ क्योंकि तलाक के एक साल बाद ही वो मिथुन चक्रवर्ती को अपना दिल दे बैठीं और उनसे शादी कर ली।

कहा जाता है कि मिथुन चक्रवर्ती से शादी करने के लिए योगिता बाली ने किशोर कुमार को तलाक दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed