नए महीने की शुरुआत के साथ सिने प्रेमी नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार करने लगते हैं। सिनेमा प्रेमियों के लिए अगस्त का महीने काफी मनोरंजन होने वाला है। इस महीने में ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में अगर आप भी अगस्त महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की वॉचलिस्ट तैयार कर रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।
August OTT Release: मनोरंजन से भरपूर होगा ये पूरा महीना, अगस्त में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज
नए महीने की शुरुआत के साथ सिने प्रेमी नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार करने लगते हैं। सिनेमा प्रेमियों के लिए अगस्त का महीने काफी मनोरंजन होने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्र कवच ओम
प्लेटफॉर्म-जी 5
रिलीज डेट- 11 अगस्त
एक जुलाई को सिनेमाघरों मे रिलीज हुई आदित्य रॉय कपूर की राष्ट्र कवच ओम इस महीने ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। ऐसे में अब यह फिल्म ओटीटी पर क्या धमाल करती है, यह देखा दिलचस्प होगा। फिल्म 11 अगस्त से जी5 पर स्ट्रीम होगी।
डार्लिंग्स
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट-5 अगस्त
जसमीत के रीन के निर्देशन में बनी कॉमेडी- थ्रीलर फिल्म डार्लिंग्स भी इस महीने ओटीटी पर रिलीज होगी। आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म पांच जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में आलिया के अलावा विजय वर्मा, शेफाली शाह, रोशन मैथ्यू, विक्रम, इयाना चौधरी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।
विक्टिम
प्लेटफॉर्म-सोनी लीव
रिलीज डेट- 5 अगस्त
एक्शन, थ्रिलर ड्रामा तमिल की एंथोलॉजी फिल्म 'विक्टिम' पांच अगस्त को सोनी लीव पर रिलीज होने जा रही है। वेंकट प्रभु, पा रंजीत, एम राजेश और चिंबू देवन ने एंथोलॉजी के चार खंडों का निर्देशन किया है। फिल्म में प्रसन्ना, अमला पॉल ने मुख्य भूमिका निभाई है।
खुदा हाफिज 2
प्लेटफॉर्म- जी 5
रिलीज डेट- 8 अगस्त
आठ जुलाई को विद्युत जामवाल की नई फिल्म खुदा हाफिज 2 सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी। 30 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। हालांकि, विद्युत जामवाल के फैंस के लिए यह परफेक्ट एंटरटेनर साबित होगी। यह फिल्म आठ जुलाई से जी5 पर स्ट्रीम की जा कर सकेगी।