नया हफ्ता शुरु होते ही ओटीटी लवर्स नई रिलीज का इंतजार करने लगते हैं। एक तरफ जहां दर्शक नए-नए कंटेंट खोजते हैं तो वहीं दूसरी तरफ मेकर्स भी लोगों के लिए कई तरह के कंटेंट पेश करते हैं। ऐसे में इस हफ्ते भी कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में-
OTT This Week: इस हफ्ते मिलेगा लव और थ्रिल का डबल डोज, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशिकाना सीजन 2
लव और रोमांस से भरपूर ये वेब सीरीज अपने दूसरे सीजन के साथ तैयार है। इस सीरीज में जायन इबाद खान और खुशी दुबे मुख्य भूमिका में हैं। ये वेब सीरीज 10 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉयस्टार पर रिलीज हो रही है।
OTT This Week: लव, रोमांस और थ्रिल से भरा होगा यह पूरा हफ्ता, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
दोबारा
तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा कुछ समय पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये एक थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में एक महिला 12 साल के उस बच्चे को बचाती है, जिसकी 25 साल पहले मौत हो गई है। ये फिल्म 15 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
गुड बैड गर्ल
गुड बैड गर्ल एक एडवेंचर सीरीज है, जिसमें समृद्धि दीवान ने माया आहूजा के रूप में मुख्य भूमिका निभाई है। श्रृंखला में गुल पनाग, वैभव राज गुप्ता और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ये सीरीज 14 अक्टूबर को सोनी लिव पर प्रसारित होगी।
मिसमैच्ड सीजन 2
मिसमैच्ड के नए सीजन में नए किरदार, डिंपल और ऋषि की नई लव स्टोरी देखने को मिलेगी। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 14 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।