फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘रूही’ की कामयाबी के साइड इफेक्ट्स, शुरू हो गई वरुण शर्मा, अली फजल और पुलकित की फिल्म ‘फुकरे 3’

Sun, 14 Mar 2021 05:21 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 14 Mar 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Fukrey 3 Goes On Floors Pulkit Samrat Shares Picture From Muhurat Puja Richa Chaddha Varun Sharma Film
वरुण शर्मा-पुलकित सम्राट की फिल्म फुकरे 3 के मुहूर्त की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘रूही’ में अभिनेता वरुण शर्मा को मिल रही तारीफों का साइड इफेक्ट ये रहा है कि उनकी अरसे से मुहूर्त की राह तक रही अगली फिल्म ‘फुकरे 3’ की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से इसके लीड कलाकार अली फजल, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पुलकित सम्राट खासे खुश है। पुलकित ने फिल्म के मुहूर्त की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं।

Fukrey 3 Goes On Floors Pulkit Samrat Shares Picture From Muhurat Puja Richa Chaddha Varun Sharma Film
फिल्म फुकरे का दृश्य - फोटो : Twitter

फिल्म ‘रूही’ के निर्माताओं और लेखकों में से एक मृगदीप सिंह लांबा ने साल 2013 में एक फिल्म बनाई थी ‘फुकरे’। इस फिल्म ने ऋचा चड्ढा को हिंदी सिनेमा एक बढ़िया आधार दिया था। भोली पंजाबन का उनका किरदार अब भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है। अली फजल से उनकी दोस्ती भी इसी फिल्म के सेट से शुरू हुई बताई जाती है। दोनों की शादी पिछले साल भर से लगातार टलती रही है। ऋचा चड्ढा ने हाल ही में फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ की और इस फिल्म में उनकी काफी तारीफें भी हुईं।

Fukrey 3 Goes On Floors Pulkit Samrat Shares Picture From Muhurat Puja Richa Chaddha Varun Sharma Film
पुलकित सम्राट

फिल्म के बारे में जानकारी साझा करने वाले अभिनेता पुलकित सम्राट का ग्राफ भी इन दिनों चढ़ा हुआ है। उनकी पिछली फिल्म ‘तैश’ ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होन के बाद भी काफी शोहरत बटोरी है। निर्देशक बेजॉय नांबियार की ये फिल्म पुलकित के करियर का टर्निंग प्वाइंट मानी जा रही है। पुलिकत की एक फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ भी जल्द रिलीज होने वाली है। पुलकित ने सेट से पूजा की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "फुकरे 3 शुरू हो रही है। आप सब प्यार भेजते रहिएगा।"

View this post on Instagram

A post shared by Pulkit Samrat (@pulkitsamrat)

विज्ञापन
विज्ञापन
Fukrey 3 Goes On Floors Pulkit Samrat Shares Picture From Muhurat Puja Richa Chaddha Varun Sharma Film
रूही फिल्म के एक दृश्य में वरुण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'फुकरे 3' ऐसे समय में शुरू हो रही है जब इस साल की रिलीज हुई पहली बड़ी फिल्म ‘रूही’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का काफी प्यार और समर्थन मिल रहा है। इस फिल्म में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर से ज्यादा तारीफ वरुण शर्मा की हो रही है। वरुण ने फिल्म में कटन्नी का किरदार किया है जो है तो फिल्म के हीरो भौंरा पांडे का असिस्टेंट। लेकिन, फिल्म में इस किरदार के संवादों पर लोग सबसे ज्यादा तालियां हॉल में बजाते दिखते हैं।

विज्ञापन
Fukrey 3 Goes On Floors Pulkit Samrat Shares Picture From Muhurat Puja Richa Chaddha Varun Sharma Film
मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और मृगदीप सिंह लांबा

फिल्म ‘फुकरे’ और ‘फुकरे रिटर्न्स’ निर्देशित करने वाले मृगदीप सिंह लांबा ये फिल्म भी बना रहे हैं। पिछली दोनों फिल्में फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने बतौर निर्माता बनाई थीं। इस बार कहा जा रहा है कि मृगदीप भी इस फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदार होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed