फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Charan: RRR से दोगुना कलेक्शन करेगी गेम चेंजर, इस बॉलीवुड सुपरस्टार ने राम चरण से कही यह बात? जानें क्यों

Mon, 06 Jan 2025 09:39 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 06 Jan 2025 09:39 AM IST
सार

Ram Charan-Game Changer:  पैन इंडिया स्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी राजनितिक ड्रामा फिल्म गेम चेंजर को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बहरहाल, फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज से पहले राम चरण और कियारा आडवाणी सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 18 के मंच पर गए, जहां पर बिग बॉस शो के होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने राम चरण से फिल्म गेम चेंजर को लेकर दिल छू लेने वाली ऐसी बात कहीं कि राम भी भाईजान के फैन बन गए। 

विज्ञापन
Game Changer collect double than RRR Bollywood Star Salman Khan tells Ram Charan Kiara Advani Bigg Boss 18?
राम चरण और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
गेम चेंजर स्टार्स राम चरण और कियारा आडवाणी ने लोकप्रिय रियलिटी गेम शो बिग बॉस 18 में फिल्म का प्रमोशन किया। राम और कियारा ने बिग बॉस के सेट पर शो के होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से बातचीत की और सलमान के साथ उनकी बातचीत के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान सलमान ने राम से एक ऐसी बात कही जिसका किसी को भी अंदाजा नहीं था।
Game Changer collect double than RRR Bollywood Star Salman Khan tells Ram Charan Kiara Advani Bigg Boss 18?
गेम चेंजर में नजर आएंगे कियारा और राम - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
बिग बॉस 18 में बातचीत के दौरान, राम चरण ने सलमान खान को बताया कि गेम चेंजर RRR के बाद 5 साल में उनकी पहली सोलो रिलीज फिल्म होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम की इस बात पर सलमान ने तुरंत कहा कि भले ही उनकी सोलो रिलीज हुए 5 साल हो गए हों, लेकिन गेम चेंजर RRR के फुल-रन कलेक्शन से दोगुना कलेक्शन करेगी।
Game Changer collect double than RRR Bollywood Star Salman Khan tells Ram Charan Kiara Advani Bigg Boss 18?
बिग बॉस 18 के सेट पर सलमान के साथ कियारा और राम - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
आरआरआर ने 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब देखना है कि गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है। Bigg Boss 18 के घर में Ram Charan और Kiara Advani ने प्रतियोगियों के साथ बातचीत भी की और कुछ टास्क भी किए।
AR Rahman: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड विजेता का आज है 58वां जन्मदिन, ए आर रहमान के मशहूर गानों की पूरी लिस्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Game Changer collect double than RRR Bollywood Star Salman Khan tells Ram Charan Kiara Advani Bigg Boss 18?
बिग बॉस 18 के मंच पर सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
सलमान ने राम चरण और उनकी पत्नी उपासना का अपने घर में गर्मजोशी से स्वागत किया। सलमान के साथ राम के करीबी रिश्ते को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। यह सलमान ही थे, जिन्होंने कुछ साल पहले जंजीर के साथ राम चरण की बड़ी बॉलीवुड शुरुआत के दौरान उनका मार्गदर्शन किया था।
विज्ञापन
Game Changer collect double than RRR Bollywood Star Salman Khan tells Ram Charan Kiara Advani Bigg Boss 18?
गेम चेंजर 10 जनवरी को रिलीज होगी - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
काम की बात करें तो राम चरण गेम चेंजर के अलावा आरसी 17 के अलावा कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। वहीं Salman Khan फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे। सलमान और राम दोनों की ही फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है, यही वजह है कि जब भी दोनों सुपरस्टार की फिल्में आती हैं तो धमाल ही करती हैं।
Shahid Kapoor: देवा स्टार शाहिद कपूर ने महिला प्रशंसक के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान, नेटिजेंस ने बरसाया प्यार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed