बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पिछले काफी समय से निजी जिंदगी में आईं परेशानियों के कारण चर्चा में हैं। शिल्पा के पति को अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि तमाम परेशानियों के बीच भी शिल्पा एक मजबूत महिला की तरह अपने परिवार को संभाल रही हैं। हाल ही में शिल्पा अपने घर गणपति को ले आईं थीं। शिल्पा का नाम उन सितारों में शामिल हैं जो हर साल बड़े धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाते हैं और गणपति को अपने घर स्थापित करते हैं।
गणेश चतुर्थी 2021 : शिल्पा शेट्टी ने परिवार संग किया डेढ़ दिन के गणपति का विसर्जन, तस्वीरें वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा ने गणेश विसर्जन से पहले पूजा की। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त नजर उनके साथ नजर आए। ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। गणपति को हर साल लोग अपने घरों में स्थापित करते हैं और पूजा अर्चना के बाद उन्हें विसर्जित किया जाता है ताकि अगले साल फिर गणपति उनके घर में आ सकें।
इससे पहले शिल्पा ने अपने घर में गणेश पूजा का एक वीडियो साझा किया जहां वो अपने बच्चों संग गणपति की पूजा करती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हर साल की तरह इस साल भी गणपति राजा साथ हैं तो हर संकट को मात है। बप्पा की कृपा आपकी सभी बाधाओं को दूर करने में मदद करे। गणपति बप्पा मोरिया'।
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने जीवन के कठिन दौर से गुजर रही हैं। उनके पति राज कुंद्रा पहली बार गणेश चतुर्थी के मौके पर उनके साथ नहीं हैं। इन सारी बातों का शिल्पा के करियर और निजी जिंदगी पर काफी प्रभाव पड़ा है। हालांकि वो हर मुश्किलों का सामना करते हुए अपने सारे काम कर रही हैं। रियलिटी शो होस्ट करने से लेकर गणपति पूजा तक शिल्पा हर काम सहजता से निभा रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा ने 13 साल बाद फिल्मों में वापसी की। कुछ समय पहले उनकी फिल्म 'हंगामा 2' रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म की कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। फिल्म में उनके साथ परेश रावल, मिजान जाफरी और प्रणिता नजर आए थे। शिल्पा बहुत जल्द फिल्म 'निकम्मा' में भी नजर आने वाली हैं।