फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangubai Kathiawadi: रिलीज से पहले विवादों में फंसी संजयलीला भंसाली की फिल्म, गंगूबाई के परिवार ने लगाया छवि खराब करने का आरोप

Tue, 15 Feb 2022 11:08 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 15 Feb 2022 11:08 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi: Gangubai's family accuses on film gangubai kathiawadi to maligning the image of gangubai
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब फिल्म रिलीज होने से पहले कि इतनी परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल, गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म पर अब गंगूबाई के परिवार वालों ने नाराजगी जाहिर की है। इस फिल्म की वजह से गंगूबाई के परिवार वालों की परेशानी बढ़ गई है। फिल्म के कारण अब उनके परिवार वालों को लोगों के तीखे सवालों से बचने के लिए बार-बार अपना आशियाना बदलना पड़ रहा है

गंगूबाई में 4 बच्चों को गोद लिया था, लेकिन आज उनका परिवार बढ़कर 20 लोगों में बदल हो चुका है। बीते कई सालों से अपनी जिंदगी जी रहे इस परिवार की मुश्किलें तब बढ़ गई जब गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। इतना ही नहीं गंगूबाई के परिवार को यह तक नहीं पता कि उनकी मां पर कोई किताब भी लिखी जा चुकी है। ऐसे में मुश्किलों का सामना कर रहे गंगूबाई के बेटे ने अपनी मां और परिवार की इज्जत बचाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Gangubai Kathiawadi: Gangubai's family accuses on film gangubai kathiawadi to maligning the image of gangubai
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में गंगूबाई के परिवार के वकील नरेंद्र बताते हैं कि ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही उनका पूरा परिवार सदमे में हैं। फिल्म के ट्रेलर में जिस तरह से गंगूबाई की छवि दिखाई गई है, वह पूरी तरह से गलत और आधारहीन है। फिल्म में एक सामाजिक कार्यकर्ता को सेक्स वर्कर की तरह दर्शाया जा रहा है, यह किस परिवार को पसंद आएगा। फिल्म में आपने उन्हें माफिया डॉन और एक खलनायिका बना दिया है। हमने इस मामले को निचली कोर्ट में साबित कर दिया है, लेकिन अब हमारे मामले में सुनवाई नहीं हो रही है।

Gangubai Kathiawadi: Gangubai's family accuses on film gangubai kathiawadi to maligning the image of gangubai
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : Pen Movies

उनके वकील ने आगे बताया कि इस मामले में हमारी लड़ाई साल 2020 से शुरू हुई, जब उनके बेटे को पता चला कि कोई बुक आई है और फिल्म बन रही है। जब फिल्म के प्रोमो के साथ उनकी मां की तस्वीर देखी तो उन्हें इस बारे में पता चला। अब आलम यह है कि परिवार खुद को छिपाता फिर रहा है। कभी अंधेरी तो कभी बोरीवली जैसी जगहों में बार-बार अपना घर बदलने को मजबूर है। रिश्तेदार उन्हें गंदे नामों से पुकार रहे हैं और जानने वाले पूछ रहे हैं कि क्या वाकई में तुम्हारी मां एक सेक्स वर्कर थी। ऐसे में इस हालात के चलते परिवार वालों की मानसिक स्थिति अब ठीक नहीं है। कोई भी शांति से नहीं रह पा रहा है। इस मामले में हमने संजय लीला भंसाली और राइटर हुसैन जैदी को भी नोटिस भेजा है, लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi: Gangubai's family accuses on film gangubai kathiawadi to maligning the image of gangubai
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले में गंगूबाई के गोद लिए बेटे बाबूरावजी शाह ने एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा कि मेरी मां को सेक्स वर्कर बना कर रख दिया है। मेरी मां के बारे में अब लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं, जो मुझे अच्छी नहीं लग रही है। वहीं उनकी नातिन भारती का कहना है कि मेकर्स ने पैसों की लालच की वजह से उनके परिवार की मानहानि की है, जिसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि किताब लिखते वक्त और फिल्म बनाने से पहले परिवार से इस बारे में अनुमति भी नहीं ली गई।

विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi: Gangubai's family accuses on film gangubai kathiawadi to maligning the image of gangubai
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारती आगे कहती हैं कि फिल्म का ट्रेलर आने के बाद हमारी इज्जत तार- तार हो चुकी है। लोग फोन पर कहने लगे हैं कि आपकी नानी तो सेक्स वर्कर हैं। मेरी नानी ने जिंदगी भर कमाठीपुरा के सेक्स वर्कर्स के उत्थान के लिए काम किया है। लेकिन इन लोगों ने मेरी नानी को क्या से क्या बना दिया। अब लोग हमें सेक्स वर्कर्स की औलाद कह रहे हैं। गौरतलब है कि गंगूबाई ने शकुंतला रंजीत कावी, रजनीकांत रावजी शाह, बाबू रावजी शाह और सुशीला रेड्डी नाम के 4 बच्चों को गोद लिया था।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed