फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mammikka Photos: रातों-रात मॉडल बना दिहाड़ी मजदूर, 60 साल की उम्र में ऐसे बदल गई किस्मत

Tue, 15 Feb 2022 11:03 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 15 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
kerala kozikode 60 year old labour Mamika has become a model see viral pictures of her makeover
मम्मिका - फोटो : सोशल मीडिया

ये बात सच है कि किस्मत बदलने में ज्यादा देर नहीं लगती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब तक कई चेहरों को रातों-रात स्टार बनते हुए दर्शकों ने देखा है। लेकिन केरल के रहने वाले 60 वर्षीय मम्मिका के साथ जो हुआ है, उसने सबको ही हैरान कर दिया है। मम्मिका सालों से एक मजदूर हैं, जो रोजाना दिहाड़ी मजदूरी से अपनी कमाई करते हैं और अपनी रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करते हैं। आम लोगों की तरह वह भी लुंगी और कमीज ही पहनते हैं लेकिन अब उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई है। जो मम्मिका मजदूरी करते थे वह आज के समय में मॉडल बन गए हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।


 
इन तस्वीरों में मम्मिका सूट-बूट पहने हुए दिख रहे हैं और आंखों पर लगा चश्मा उनके एटीट्यूड को साफ झलका रहा है। इन तस्वीरों मे मम्मिका का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन साफ दिख रहा है। लेकिन ये हुआ कैसे आइए बताते हैं।   

kerala kozikode 60 year old labour Mamika has become a model see viral pictures of her makeover
मम्मिका - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे मॉडल बने मम्मिका
मम्मिका के ट्रांसफॉर्मेशन का सारा श्रेय फोटोग्राफर शारीक वायलिल को जाता है। उनकी ही नजर मम्मिका पर पड़ी थी, जिससे मम्मिका की पूरी जिंदगी बदल गई। शारीक वायलिल को मम्मिका में साउथ एक्टर विनायक की झलक दिखती है और इसी वजह से उन्होंने मम्मिका को अपने फोटोशूट में लेने का फैसला किया था। इसके बाद जब सोशल मीडिया पर मम्मिका के फोटोशूट की तस्वीरें आईं, तो लोग हैरान रह गए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

kerala kozikode 60 year old labour Mamika has become a model see viral pictures of her makeover
मम्मिका - फोटो : सोशल मीडिया

फोटोग्राफर शारीक वायलिल ने कही ये बात
मम्मिका के साथ फोटोशूट के बारे में शारिक ने बताया कि उन्हें एक लोकर असाइनमेंट मिला था और उन्होंने शुरुआत में ही सोच लिया था कि वह मम्मिका को फोटोशूट में जोड़ेंगे। इस फोटोशूट के लिए उन्होंने मम्मिका का जबरदस्त मेकओवर करवाया था। ये काम आर्टिस्ट मजनस ने किया था और उन्होंने अपना काम बखूबी पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
kerala kozikode 60 year old labour Mamika has become a model see viral pictures of her makeover
मम्मिका - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर हैं मम्मिका
मम्मिका अब सोशल मीडिया पर आ गए हैं। उनका एक इंस्टाग्राम पेज है, जहां उनकी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की गई हैं। इसके अलावा, इस पेज पर मम्मिका के मेकओवर की तस्वीरें भी मौजूद हैं, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
kerala kozikode 60 year old labour Mamika has become a model see viral pictures of her makeover
मम्मिका - फोटो : सोशल मीडिया

कामयाबी पर मम्मिका ने कही ये बात
मम्मिका आज 60 साल की उम्र में मॉडल बन गए हैं और इस फोटोशूट के बाद उनके पास और भी कई तरह के मॉडलिंग के ऑफर आ सकते हैं, जिससे वह काफी ज्यादा खुश हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें मॉडलिंग के ऑफर आएंगे तो वह उसे आगे जारी करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed