फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेट वर्थ : फिल्मों से दूर होकर भी करोड़ों की कमाई करते हैं गोविंदा, ये है 'हीरो नंबर वन' के कमाई का जरिया

Sat, 10 Jul 2021 07:29 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 10 Jul 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Govinda net worth and source of income will leave you in shock
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

80-90 के दशक में एक जमाना हुआ करता था जब गोविंदा की फिल्में जबरदस्त कमाई करती थी। एक वक्त ऐसा था जब कहते थे कि अगर गोविंदा की फिल्में रिलीज नहीं होंगी तो फिल्म इंडस्ट्री बंद हो जाएगी। हालांकि धीरे-धीरे ऐसा वक्त आ गया कि गोविंदा पीछे रह गए है और बाकी सितारे उनसे बहुत आगे निकल गए। आज जहां गोविंदा के साथ के हीरो एक से बढ़कर एक फिल्में कर रहे हैं और सिनेमा में सक्रिय हैं तो वहीं अब गोविंदा फिल्मों से लगभग दूर हो चुके हैं। उनकी पिछली कई फिल्में फ्लॉप रही हैं। बॉलीवुड में उनकी दूसरी पारी बाकी हीरो की तरह सफल नहीं रही।



करोड़ों की कमाई करते हैं गोविंदा

हालांकि गोविंदा भले ही फिल्मों में ना नजर आ रहे हों लेकिन वो विज्ञापन और डांस रियलिटी शोज में नजर आते हैं। गोविंदा को लेकर लोगों का क्रेज भी कम नहीं हुआ है। आज भी गोविंदा जिस महफिल में पहुंच जाते हैं उस महफिल में रौनक आ जाती है। हालांकि बहुत से लोग इस बात पर हैरान हो जाते हैं कि गोविंदा फिल्में नहीं कर रहे तो उनकी कमाई का जरिया क्या है। उनकी नेट वर्थ कितनी है और फिल्में किए बिना ही को करोड़ों की कमाई कैसे कर लेते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं गोविंदा की कमाई के जरिए के बारे में।

Govinda net worth and source of income will leave you in shock
गोविंदा

एक रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड के नंबर वन हीरो गोविंदा की कुल संपत्ति करीब 151 करोड़ रुपये हैं। उनके पास मुंबई और उसके आस पास के इलाके में 3 बंगले भी हैं। गोविंदा अपने परिवार के साथ जुहू वाले बंगले में रहते हैं। गोविंदा के पास मर्सिडीज बेंज जैसी महंगी कारों का कलेक्शन है। इसके साथ ही वो सलाना 16 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करते हैं।

Govinda net worth and source of income will leave you in shock
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल गोविंदा भले ही फिल्मों में ना नजर आते हों लेकिन ब्रांड इंडोर्समेंट और रियल स्टेट से अच्छी कमाई करते हैं। उन्होंने रियल स्टेट की कई प्रॉपर्टी में इनवेस्ट किया है साथ ही उन्हें कई विज्ञापन मिलते हैं जिसके चलते गोविंदा करोड़ो में कमाई करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda net worth and source of income will leave you in shock
कादर खान, गोविंदा

गोविंदा ने साल 1986 में फिल्म 'इलजाम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्शन और डांसिंग हीरो के तौर पर की थी। इसके बाद 80-90 के दशक में गोविंदा ने कॉमेडी में हाथ आजमाया और एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं। वो 'हीरो नंबर वन', 'कुली नंबर वन', 'आंटी नंबर वन', 'राजा बाबू', 'हसीना मान जाएगी' जैसी कई फिल्में कीं और सुपरहिट बन गए।

विज्ञापन
Govinda net worth and source of income will leave you in shock
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा आखिरी बार 'रंगीला राजा' और 'आ गया हीरो' में नजर आए थे, लेकिन उनकी ये फिल्में नहीं चल पाईं थीं। इसके बाद से काफी समय से गोविंदा बड़े पर्दे से गायब हैं। हालांकि अक्सर वो किसी ना किसी रियलिटी शोज में गेस्ट जज बनकर आते हैं और दर्शकों को उनका ये स्टाइल काफी अच्छा लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed