फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govinda: इंडस्ट्री में साजिश का शिकार हुए थे गोविंदा, 16 करोड़ के नुकसान का किया खुलासा

Mon, 15 Mar 2021 07:59 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 15 Mar 2021 07:59 AM IST
विज्ञापन
Govinda Open Secrets of Film Industry said that because of a conspiracy against him he has lost around 16 crore
गोविंदा - फोटो : फाइल

90 के दशक में गोविंदा सिनेमा पर राज करते थे। हालांकि बीते कुछ सालों में उनकी जो फिल्में आई हैं वह टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। गोविंदा पहले भी कहते आएं हैं कि उनके करियर को खत्म करने की कोशिश की गई। अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने ऐसे ही कई मुद्दों पर बात की।

Govinda Open Secrets of Film Industry said that because of a conspiracy against him he has lost around 16 crore
गोविंदा - फोटो : फाइल

फिल्म कुली नं 1 के रीमेक पर गोविंदा ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। फिल्म पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी और इसे निगेटिव रिव्यूज मिले थे। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया जिनके साथ कभी गोविंदा ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। गोविंदा कहते हैं कि 'आप मुझे कभी किसी के खिलाफ बोलते हुए नहीं पाएंगे। जबकि ज्यादातर दूसरे लोग मेरे बारे में बात करते हैं। मैं कभी भी किसी के काम को जज नहीं करता क्योंकि मैं सभी की मेहनत और इनवेस्ट किए गए पैसे की इज्जत करता हूं।'

Govinda Open Secrets of Film Industry said that because of a conspiracy against him he has lost around 16 crore
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गोविंदा आगे कहते हैं कि 'पिछले 14-15 सालों में मैंने पैसे इनवेस्ट किए और मैंने करीब 16 करोड़ का नुकसान उठाया। कुछ लोगों ने मेरे साथ बहुत गलत व्यवहार किया। इनमें से कुछ फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी थे। मेरी फिल्मों को थिएटर नहीं मिले और वे मेरे करियर को खत्म करना चाहते थे, जो नहीं हुआ। अब, मैं बड़े पैमाने पर 2021 में धमाका करने के लिए तैयार हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda Open Secrets of Film Industry said that because of a conspiracy against him he has lost around 16 crore
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यह पूछे जाने पर कि क्या बॉलीवुड में उनके खिलाफ कोई साजिश हुई है? उन्होंने कहा, 'हां, निश्चित रूप से हुआ था। जैसा कि कहते हैं ना कि अपने भी पराये हो जाते हैं। अगर भाग्य आपके पक्ष में नहीं है, तो आपके अपने लोग भी आपके खिलाफ हो जाते हैं।'

विज्ञापन
Govinda Open Secrets of Film Industry said that because of a conspiracy against him he has lost around 16 crore
गोविंदा - फोटो : फाइल

पिछले कुछ सालों में गोविंदा ने डेविड धवन के खिलाफ बातें की हैं। इस पर गोविंदा कहते हैं कि 'जब मैंने राजनीति छोड़ी तो मैंने अपने सेक्रेटरी से फोन को स्पीकर पर रखने के लिए कहा, जिससे मैं सुन सकूं कि वह (डेविड धवन) क्या कहते हैं। मैंने डेविड को यह कहते सुना कि ची ची (गोविंदा) बहुत सवाल पूछता है। वह मेरे सचिव से कह रहे थे, मैं अब गोविंदा के साथ काम नहीं करना चाहता। उसे कुछ छोटी भूमिकाएं करने के लिए कहें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed