{"_id":"5ecf985d8ebc3e90b014700f","slug":"govinda-superstar-status-in-the-90-and-how-away-from-movies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब वाकई 'हीरो नंबर वन' हुआ करते थे गोविंदा, करियर के शुरुआत में ही सुनीता से की थी लव मैरिज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब वाकई 'हीरो नंबर वन' हुआ करते थे गोविंदा, करियर के शुरुआत में ही सुनीता से की थी लव मैरिज
बीबीसी हिंदी
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 28 May 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
गोविंदा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक में कोई हीरो था जो हर किसी पर भारी पड़ता था तो वो थे गोविंदा। गोविंदा के पिता अपने जमाने के एक्टर अरुण कुमार आहूजा थे और मां थीं निर्मला देवी। अरुण कुमार ने 40 के दशक में कोई 30- 40 फिल्मों में काम किया। उनकी मां निर्मला देवी बनारस की रहने वाली बेहद उम्दा शास्त्रीय गायिका थीं जो अपनी ठुमरी के लिए जानी जाती थीं और वहीं उन्होंने कई फिल्मों में गाया भी था।
2 of 7
गोविंदा
- फोटो : Social Media
एक फिल्म के निर्माण में जबरदस्त घाटे के बाद गोविंदा के पिता को अपना बंगला छोड़ मुंबई में विरार आकर रहना पड़ा और यहीं से उन्हें 'विरार का छोकरा' नाम मिला। घर की हालत ज़्यादा अच्छी न थी। गोविंदा कॉमर्स में ग्रेजुएट थे और नौकरी के लिए कई जगह गए लेकिन कुछ बात बन नहीं रही थी। क्योंकि गोविंदा की किस्मत में तो हीरो बनना लिखा था।
3 of 7
गोविंदा
- फोटो : Social Media
गोविंदा को 80 के दशक में पहले एलविन नाम की एक कंपनी का विज्ञापन मिला और जल्द ही 'तन- बदन' फिल्म में हीरो बनने का मौका। हीरोइन थी दक्षिण की खुशबू। फिल्म 'लव 86' से जो उन्हें कामयाबी मिलनी शुरू हुई तो 90 का दशक आते- आते वो इंडस्ट्री में छा गए। 90 के दशक में तीनों खानों के अलावा अगर कोई था जो बॉक्स ऑफिस पर उनका मुकाबला कर रहा था तो वो गोविंदा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
गोविंदा
- फोटो : social media
गोविंदा की साल में आठ से नौ फिल्में तक रिलीज होती थीं और पैसा भी कमाती थीं। उनकी कमाल की कॉमिक टाइमिंग, खास डायलॉग और पंच लाइन जो उनके लिए ही लिखे जाते थे, उनके रंग बिरंगे चटखदार कपड़े, कमाल का उनका डांस- ये सब काफी थे बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने के लिए। न तो वे आमिर खान की तरह चॉकलेटी हीरो थे, न सलमान की तरह उनकी बॉडी थी, न शाहरुख की तरह रोमांटिक इमेज न अक्षय कुमार जैसा एक्शन।
विज्ञापन
5 of 7
गोविंदा, रवीना टंडन
- फोटो : social media
फिर भी गोविंदा का अपना अलग स्वैग था या कहिए उस समय उनका अच्छा वक्त चल रहा था। उनकी कॉमिक टाइमिंग ऐसी थी कि जब 1998 में फिल्म 'बड़े मियाँ छोटे मियाँ' आई तो बहुतों को ऐसा लगा कि एक बार के लिए गोविंदा ने अमिताभ बच्चन तक को पछाड़ दिया है। गोविंदा ही थे जो बे सिर- पैर वाले डायलॉग को भी अपनी खासियत बना लेते थे। जैसे आपको गोविंदा का ये डायलॉग तो याद ही होगा- "दुनिया मेरा घर है, बस स्टैंड मेरा अड्डा, जब मन करे आ जाना, राजू मेरा नाम है और प्यार से मुझे बुलाते हैं कुली नंबर वन।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।