अभिनेत्री श्रद्धा कपूर लॉकडाउन में अपने घर पर ही समय बिता रही हैं। उन्होंने अपने घर से कई तस्वीरें भी साझा की थीं। इस बीच लॉकडाउन में कई जगह थोड़ी ढील दी गई है, जिसके बाद श्रद्धा अपने भाई सिद्धांत कपूर के साथ घर का जरूरी सामान लेने एक स्टोर पर पहुंचीं।
लॉकडाउन में भाई के साथ घर का सामान खरीदने दुकान पर पहुंचीं ये अभिनेत्री, फैंस तक पहचान नहीं पाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा और सिद्धांत ने इस दौरान मास्क लगा रखा था और साथ ही सुरक्षा के तमाम उपाय भी अपना रखे थे। मास्क की वजह से उन्हें आस- पास के लोग पहचान नहीं पाए। लॉकडाउन की वजह से श्रद्धा लंबे समय बाद बाहर निकलीं। उन्होंने अपने अनुभव भी प्रशंसकों के साथ साझा किए।
श्रद्धा कपूर ने भाई के साथ एक सेल्फी पोस्ट की है। तस्वीर के साथ श्रद्धा ने लिखा, 'ग्रॉसरी एडवेंचर सिद्धांत भैया के साथ'। इस पोस्ट में सिद्धांत ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ‘कितना मजा आया ना, हमें ये रोज करना चाहिए (मजाक कर रहा हूं)’।
Groceries adventure with my bhaiya @siddhanthkapoor 💜
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on
आमतौर पर श्रद्धा अगर इस तरह बाहर निकलें तो उन्हें निश्चित रूप से भीड़ का सामना करना पड़ता लेकिन लॉकडाउन और फिर मास्क पहनने की वजह से कोई उन्हें पहचान तक नहीं पाया। भीड़ से बचते हुए श्रद्धा खुद ही घर का सारा सामान खरीदकर आ गईं।
श्रद्धा की फिल्मों की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'बागी 3' थी। इसमें श्रद्धा के साथ टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे की मुख्य भूमिका थी। फिल्म में एक बार फिर टाइगर श्रॉफ का जोरदार एक्शन देखने को मिला था।
ऋतिक के साथ काम कर चुकीं इस अभिनेत्री का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, परेशान होकर फैंस को दी ये सलाह