फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ground Zero Box Office Collection: पहले दिन बुरा रहा ‘ग्राउंड जीरो’ का हाल, एक्सपर्ट बोले- इमरान वो करें जो...

Sat, 26 Apr 2025 05:04 AM IST
Akash Khare आकाश खरे
Updated Sat, 26 Apr 2025 05:04 AM IST
सार

Ground Zero Opening Day Collection: इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के पहले दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने उम्मीद के मुकाबले कम कमाई की है। चलिए जानते हैं क्या है फिल्म के प्रदर्शन पर एक्सपर्ट्स की राय...

विज्ञापन
Ground Zero Box Office Collection day 1 emraan hashmi Tejas prabha Vijay Deoskar Sai Tamhankar film earnings
'ग्राउंड जीरो' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ आज 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे की सच्ची कहानी पर आधारित है। हालांकि, पहले दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीदों से कम रहा। ऐसे में सवाल ये है कि क्या 'ग्राउंड जीरो' आने वाले दिनों में दर्शकों को लुभा पाएगी और बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर पाएगी? चलिए जानते हैं क्या है 'ग्राउंड जीरो' के प्रदर्शन पर एक्सपर्ट की राय...

Ground Zero Box Office Collection day 1 emraan hashmi Tejas prabha Vijay Deoskar Sai Tamhankar film earnings
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘ग्राउंड जीरो’ ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखे जाने तक 1.13 करोड़ रुपये की कमाई की। इमरान हाशमी की फिल्म के लिए यह बेहद ही खराब शुरुआत रही, क्योंकि फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, 'ग्राउंड जीरो' पहले दिन की कमाई के बाद आगे कैसा प्रदर्शन करेगी, एक्सपर्ट से समझिए।
Ground Zero Movie Review: ‘ग्राउंड जीरो’ के सामने इमरान की इमेज बड़ी चुनौती, देशभक्ति का एक और चैप्टर पूरा

Ground Zero Box Office Collection day 1 emraan hashmi Tejas prabha Vijay Deoskar Sai Tamhankar film earnings
'ग्राउंड जीरो' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘कलेक्शन वैसा नहीं जैसा होना चाहिए था’
‘जो फिल्म का कलेक्शन होना चाहिए था वैसा नहीं है। फिल्म थोड़ी कमजाेर है। इमरान की एक्टिंग ठीक है पर कहानी और फिल्म में दर्शकों के लिए कुछ नया नहीं हैं। ज्यादा बज भी नहीं था रिलीज से पहले दर्शकों में। ऐसे में पहले दिन यह फिल्म कुछ खास कर पाई। फर्स्ट डे शाम तक भी कोई उछाल नहीं देखा गया। उम्मीद ही कर सकते हैं कि यह शनिवार-रविवार को कुछ बेहतर परफॉर्म कर पाए।’
- तरण आदर्श, ट्रेड एक्सपर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Ground Zero Box Office Collection day 1 emraan hashmi Tejas prabha Vijay Deoskar Sai Tamhankar film earnings
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला

‘इसे ओटीटी पर रिलीज करना चाहिए था’
फिल्म से कोई उम्मीद ही नहीं थी। इसमें ऑडियंस के लिए कुछ है ही नहीं। ऐसी फिल्में अब ओटीटी पर रिलीज करना चाहिए। थिएटर में आज कल वो ही फिल्में चल रही हैं जो मसाला दे रही हैं और जिसका ट्रेलर देखकर ही मन करे कि हां ये देखने जाना ही है। इमरान हाशमी भी अब इस तरह की फिल्मों में पसंद नहीं किए जा रहे। उन्हें वो ही करना चाहिए जिसमें दर्शक उन्हें पसंद करते आए हैं।’
- विषेक चौहान, फिल्म एग्जिबिटर

विज्ञापन
Ground Zero Box Office Collection day 1 emraan hashmi Tejas prabha Vijay Deoskar Sai Tamhankar film earnings
'ग्राउंड जीरो' - फोटो : एक्स

'केसरी 2' और 'जाट' से कड़ा मुकाबला
'ग्राउंड जीरो' के कम कमाई की वजह अक्षय कुमार की 'केसरी 2' और सनी देओल की 'जाट' रहीं, जो पहले से ही सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। मेकर्स भी इसकी कमाई को लेकर चिंता में हैं, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर 'ग्राउंड जीरो' का सीधा मुकाबला 'केसरी 2' और 'जाट' से है। अक्षय कुमार और सनी देओल की फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed