जोया अख्तर के निर्देशन में बनी गली ब्वॉय ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज हुई फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली है। हालांकि दूसरे दिन कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी लेकिन अगले ही दिन इसने फिर से रफ्तार पकड़ ली।
चौथे दिन अच्छे कलेक्शन के बावजूद 100 करोड़ से दूर है 'गली ब्वॉय', 'सिंबा' को पछाड़ पाना नामुमकिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ने महज 3 दिन में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सिंगल थियटर्स की अपेक्षा मेट्रो सिटी में गली ब्वॉय अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 50 करोड़ के बाद माना जा रहा है जल्द ही ये 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
फिल्म क्रिटिक्स रमेश बाला के मुताबिक, गली ब्वॉय को वीकेंड का खूब फायदा मिला और 21 करोड़ की कमाई की। वहीं बीते 3 दिन का कलेक्शन मिला दें तो फिल्म ने 4 दिन में अब तक 72.50 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।
#GullyBoy 's Early Estimates for Sunday - Feb 17th, All-India Nett is an excellent ₹ 21 Crs..@RanveerOfficial @aliaa08
गौरतलब है कि रणवीर सिंह की सिंबा ने 4 दिन में 100 करोड़ कमा लिए थे वहीं सिंबा को इस आंकड़े को छूने में 5 दिन लगे। अब देखना होगा कि गली ब्वॉय कितने दिनों में 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में कामयाब रहती है। फिल्म को देश में कुल 3,350 स्क्रीन्स मिले हैं जबकि विदेशों में यह 751 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।
गली ब्वॉय फिल्म रैपर डिवाइन और निजी की जिंदगी से प्रेरित है। रणवीर सिंह ने फिल्म में एक रैपर का रोल निभाया है जो मुंबई की झुग्गी झोपड़ी वाली बस्ती से आता है। वहीं आलिया भट्ट फिल्म में एक मेडिकल स्टूडेंट बनी हैं। देश में रिलीज से पहले गली ब्वॉय को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया, जहां उसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। फिल्म को अमर उजाला डॉट कॉम ने 3 स्टार दिए थे।