फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा हमले पर आया परेश रावल का बड़ा बयान, बोले- 'उन्हें अपनी मौत मरने दो और...'

Mon, 18 Feb 2019 11:19 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 18 Feb 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
paresh rawal Appeal to news channels fo not invite pakistani guest on pulwama attack
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरा बॉलीवुड आक्रोश में हैं। फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने की मांग और तेज हो गई है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉईज (एफडब्ल्यूआईसीई) के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने पाकिस्तानी कलाकारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। एक्टर परेश रावल भी इस घटना के बाद से गुस्से में हैं। और इस बीच उन्होंने भारतीय समाचार चैनलों से एक बड़ी अपील की है।

paresh rawal Appeal to news channels fo not invite pakistani guest on pulwama attack
परेश रावल उर्फ बाबूराव गणपतराव आप्टे

परेश रावल ने चैनलों से अपील करते हुए ट्वीट किया कि वे अपने शो में किसी भी पाकिस्तानी मेहमान को न बुलाएं और न ही उनसे बातचीत करें। परेश रावल ने कहा, 'हमारे राष्ट्रीय समाचार चैनलों से विनम्र अपील है कि कृपया किसी भी पाकिस्तानी या आतंकवादियों से हमदर्दी रखने वाले किसी भारतीय को हमारी प्रिय मातृभूमि के खिलाफ जहर उगलने के लिए आमंत्रित न करें।' परेश रावल ने आगे कहा, 'उन पागल कुत्तों को हमारे घरों में अनुमति नहीं है, उन्हें अपनी मौत मरने दें।'
 



 

paresh rawal Appeal to news channels fo not invite pakistani guest on pulwama attack
Paresh Rawal - फोटो : social media

इससे पहले परेश रावल ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए ट्वीट कर लिखा था, 'पुलवामा हमले के अपराधियों को सख्त और निर्णायक रूप से दंडित किया जाना चाहिए, बाहर और भीतर के दुश्मनों को भी खत्म किया जाए, हमारे जवानों के प्रति हमारी जिम्मेदारियां हैं।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
paresh rawal Appeal to news channels fo not invite pakistani guest on pulwama attack
पुलवामा प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
बीते रविवार को 24 फिल्म संगठनों ने गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी में विरोध प्रदर्शन किया। वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, रैना और वीवीएस लक्ष्मण सहित अन्य लोग फिल्मसिटी में एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन बीच में ही शूटिंग रोक कर वो विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
paresh rawal Appeal to news channels fo not invite pakistani guest on pulwama attack
sehwag

इस मौके पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा, 'हम जो भी कहें या करें वह सैनिकों और उनके योगदान के लिए शायद कम ही होगा, हम केवल उनका शुक्रिया अदा कर सकते हैं और उनकी मदद करने के लिए जो कुछ कर सकते हैं, हमें करना चाहिए। हम बहुत दुखी हैं लेकिन भविष्य में हम सभी के लिए एक बेहतर समय की आशा करते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed