{"_id":"5c694800bdec2225060d876f","slug":"salman-khan-gift-a-luxury-car-to-his-mother-salma-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान ने मां को गिफ्ट की 1 करोड़ की कार, वजह जानते ही कहेंगे-बेटा हो तो ऐसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान ने मां को गिफ्ट की 1 करोड़ की कार, वजह जानते ही कहेंगे-बेटा हो तो ऐसा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान इन दिनों फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं । फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगी। सलमान खान फिलहाल अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि एक खास वजह से चर्चा में हैं । दरअसल, सलमान ने अपनी मां सलमा खान को एक चमचमाती लग्जरी कार गिफ्ट की है।
2 of 5
range rover
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की मां सलमा खान अपने रोजमर्रा के काम के लिए एक कार खरीदना चाहती थीं। जैसे ही ये बात उनके बेटे सलमान को पता चली तो उन्होंने अपनी मां के लिए एक लग्जरी कार खरीदकर तोहफे में दे दी।
3 of 5
range rover
सलमा खुद इस कार को देखकर हैरान रह गईं । सलमा को बेटे सलमान का ये तोहफा बेहद पसंद आया। बता दें कि सलमान इससे पहले अपनी बहन अर्पिता को भी काफी महंगी कार तोहफे में दे चुके हैं । सलमा खान को दी गई इस नई कार की फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salma khan
- फोटो : social media
इस नई कार में बैठकर ही सलमान खान अपने दोस्त के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे। दरअसल, शनिवार को सोनाक्षी सिन्हा के मैनेजर की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी थी। इसमें सलमान के अलावा सोनाक्षी अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ पहुंची थीं।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan
बता दें कि सलमान और सोनाक्षी फिर एक बार 'दबंग 3' में जोड़ी बनाते नजर आएंगे । फिल्म में सलमान 'चुलबुल पांडे' बनेंगे । वहीं सोनाक्षी उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी । फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे और इसके प्रोड्यूसर अरबाज खान हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।