फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल के शो में दीपिका से वीडियो कॉल के दौरान KISS करने लगे रणवीर, बोले-आपकी भाभी थीं

Wed, 06 Feb 2019 03:26 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 06 Feb 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
gully boy star kapil sharma and alia bhatt went to the kapil sharma show for movie promotion
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गलीबॉय' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दोनों हर जगह जा रहे हैं। इसी सिलसिले में 'गलीबॉय' की टीम 'द कपिल शर्मा के शो' के सेट पर पहुंची। इस दौरान कपिल शर्मा ने दोनों स्टार्स संग खूब मस्ती भी की। मजाक-मजाक में कपिल शर्मा ने सलमान की तरह स्टेप भी करके दिखाया।

gully boy star kapil sharma and alia bhatt went to the kapil sharma show for movie promotion
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बीती रात 'गलीबॉय' के दोनों स्टार कपिल शर्मा के सेट पर शूटिंग के लिए पहुंचे। इस दौरान रणवीर सिंह सोफे पर बैठकर दीपिका से वीडियो कॉल करते दिखे। जब रणवीर की तरफ कैमरा फोकस किया गया तो वो दीपिका से बात करते हुए फ्लाइंग किस देते भी दिखे। इसके बाद वो खड़े होते हैं और बताते हैं कि ये आपकी भाभी थीं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Gully Boy team have great fun with Kapil Sharma's show @ranveersingh @tadka_bollywood_ @aliaabhatt @kapilsharma #tadkabollywood #PunjabKesari #bollywoodstars #bollywood #ranveersingh #aliabhatt #kapilsharma #gullyboy

A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_) on

gully boy star kapil sharma and alia bhatt went to the kapil sharma show for movie promotion
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ शूटिंग के दौरान कई दर्शक गलीबॉय की थीम पर 'फनीबॉय' का पोस्टर लेकर पहुंचे। इन पोस्टर्स में कपिल को गलीबॉय वाले पोस्टर की तरह दिखाया गया था। इस दौरान रणवीर वहां मौजूद एक दर्शक से वो पोस्टर ले लेते हैं। इस पोस्टर को आलिया और रणवीर, कपिल को देते हुए कहते हैं कि अगले साल गलीबॉय का सीक्वल आएगा फनीबॉय जिसमें कपिल शर्मा हीरो होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
gully boy star kapil sharma and alia bhatt went to the kapil sharma show for movie promotion
kapil sharma - फोटो : file photo
इस दौरान रणवीर सिंह रैप गाकर खूब मस्ती करते हैं। इस रैप में कपिल शर्मा भी उनका साथ देते हैं। कपिल इतना एक्साइटेड हो जाते हैं कि सेट पर डांस करने लगते हैं और सलमान खान का टॉवल वाला स्टेप पोस्टर से ही करने लगते हैं।

विज्ञापन
gully boy star kapil sharma and alia bhatt went to the kapil sharma show for movie promotion
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले रणवीर सिंह एक रियल्टी शो में गए थे जहां कंटेस्टेंट ने डांस मेडले में रणवीर सिंह की बचपन से ही सिनेमा को लेकर दीवानगी, फिर बड़े होकर अमेरिका में पढ़ाई और मुंबई वापस आकर एक सुपरस्टार बनने से पहले के संघर्ष को उन पर फिल्माए गए एक खास गाने के जरिए पेश किया गया। इस गाने को याद करके और इस गाने पर बच्चों की परफॉरमेंस देख रणवीर बहुत भावुक हो गए और जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता गया, रणवीर खुद पर काबू नहीं रख सके। रणवीर को रोता देख सेट पर एकदम से सन्नाटा छा गया और आलिया भट्ट व सेट पर मौजूद दूसरे कलाकारों ने बड़ी मुश्किल से रणवीर को सहज किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed