फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुलशन कुमार हत्याकांड: म्यूजिक कंपोजर नदीम सैफी ने दी सफाई, कहा- मैं वापस भारत आना चाहता हूं

Sat, 20 Nov 2021 10:35 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 20 Nov 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
gulshan kumar murder case music director nadeem saifi said i want to be back in india and proove my innocence
गुलशन कुमार, नदीम सैफी - फोटो : Social Media

12 अगस्त 1997 को टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार की मुंबई के साउथ अंधेरी इलाके में स्थित जीतेश्वर मंदिर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब एक बार फिर से गुलशन कुमार हत्याकांड चर्चा में है। इस केस में म्यूजिक कंपोजर नदीम सैफ पर गुलशन कुमार की हत्या करने की प्लानिंग करने का आरोप लगाया गया था। गुलशन कुमार केस में नाम सामने आने के बाद नदीम सैफ इंग्लैंड भाग गए और साल 2002 में भारतीय कोर्ट में सबूत न मिलने की वजह से उनके खिलाफ हत्या में शामिल होने का केस रद्द कर दिया गया।



आज भी इस केस की वजह से परेशान हैं नदीम  

हत्याकांड में शामिल होने के लिए नदीम का केस रद्द कर दिया गया हो, लेकिन उनके खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट को वापस नहीं लिया गया, इस वजह से नदीम आज भी परेशान हैं। नदीम सैफी ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में इस केस से जुड़ी कई बातें सामने रखी। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा था कि ये लोगों के मन में एक गलतफहमी है और ये जल्द ही दूर हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और चीजें इतने बुरे मोड़ पर आ जाएगी। गुलशन कुमार के लिए मैं उनके छोटे भाई के समान था और मुझसे बहुत ही प्यार करते थे।

gulshan kumar murder case music director nadeem saifi said i want to be back in india and proove my innocence
नदीम-श्रवण - फोटो : Social media

कहा वापस भारत आनना चाहता हूं

मीडिया चैनल से की गई खास बातचीत में नदीम सैफी ने कहा कि वो भारत वापिस इसलिए आना चाहते हैं ताकि वो खुद को बेकसूर साबित कर सकें। उन्होंने कहा, ‘जिस व्यक्ति ने इंडिया और एशियाई लोगों को इतने सालों एंटरटेन किया उसके साथ इतना बड़ा अन्याय हुआ। मैंने इतने सालों तक बेवजह का वनवास भोगा है। नदीम सैफी ने आगे कहा मुझे इस केस में फंसाया गया है।

gulshan kumar murder case music director nadeem saifi said i want to be back in india and proove my innocence
नदीम-श्रवण - फोटो : Social media

मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है

नदीम सैफी ने मीडिया चैनल से बातचीत में कहा कि उन्हें लगता है कि इस केस में उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है और फंसाया गया है। यूके हाई कोर्ट, यूके सुप्रीम कोर्ट, द हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स और यहां तक कि सेशन कोर्ट जज जस्टिस एमएल तहिलयानी ने कंफर्म कर दिया था कि मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है। कानून पर मुझे पूरा यकीन है और मेरे साथ बहुत ही नाइंसाफी की गई है। कुछ सालों पहले उन्होंने भारत सरकार से माफी की मांग की थी। उनका कहना था कि वह बेगुनाह हैं और वह नहीं चाहते कि उनके मां-बाप उन्हें निर्दोष देखे बिना ही मर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
gulshan kumar murder case music director nadeem saifi said i want to be back in india and proove my innocence
गुलशन कुमार - फोटो : Social Media

गुलशन कुमार की कि गई थी हत्या

गुलशन कुमार से अबू सलेम ने उन्हें हर महीने 5 लाख रुपए देने के लिए कहा था, जिसके लिए गुलशन कुमार ने उन्हें मना कर दिया था। गुलशन कुमार ने कहा था कि वो इतने पैसे देकर मंदिर में भंडारा करवाएंगे। गुलशन कुमार की बात से नाराज अबू सलेम ने दिन दहाड़े गुलशन कुमार का मर्डर करवा दिया था।

विज्ञापन
gulshan kumar murder case music director nadeem saifi said i want to be back in india and proove my innocence
नदीम-श्रवण - फोटो : Social media

वापसी की कर रहे हैं तैयारी

नदीम ने एक मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें 25 साल गुमनामी में रहने के बाद ये एहसास हुआ है कि अपने प्लान एक समय तक ही सीमित रखने चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें म्यूजिक में वापस आने के लिए कई ऑफर आ रहे हैं। कॉन्सर्ट से लेकर फिल्मों तक के उन्हें परफॉर्म करने के ऑफर आ रहे हैं। नदीम सैफी ने कहा कि वो खुश हैं कि आज भी लोग उनके साथ काम करना चाहते हैं। नदीम-श्रवण ने 'आशिकी', 'साजन', 'दिल है कि मानता नहीं', 'दीवाना', 'सड़क', 'सैनिक', 'दिलवाले', 'राजा हिंदुस्तानी', 'फूल और कांटे' और 'परदेस', 'ये दिल आशिकाना’, जैसे कई गानों में संगीत दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed