फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haddi: नवाजुद्दीन के फैंस के लिए बुरी खबर, थिएटर नहीं ओटीटी पर दस्तक देगी 'हड्डी', जानें कहां होगी रिलीज

Mon, 07 Aug 2023 09:07 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 07 Aug 2023 09:07 PM IST
विज्ञापन
Haddi Nawazuddin Siddiqui revenge drama Film to stream on OTT Zee5 will not release in theaters
हड्डी - फोटो : social media

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। 'अफवाह' और 'टीकू वेड्स शेरू' के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद वह जल्द ही फिल्म 'हड्डी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से उनके लुक और ट्रांसजेंडर किरदार को लेकर नवाजुद्दीन पहले ही खूब लाइमलाइट बटोर चुके हैं, लेकिन हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा साझा किया है जो एक बार फिर इसे सुर्खियों में ले आया है। दरअसल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'हड्डी' की रिलीज पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। चलिए बताते हैं यह फिल्म कब और कहां रिलीज होगी...

Haddi Nawazuddin Siddiqui revenge drama Film to stream on OTT Zee5 will not release in theaters
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षत अजय शर्मा के निर्देशन में बनी 'हड्डी' में ट्रांसजेंडर्स के जीवन को बड़ी ही बारीकी से दिखाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी खुद एक ट्रांसजेंडर की भूमिका में नजर आएंगे। जब से मेकर्स ने फिल्म से अभिनेता का फर्स्ट लुक साझा किया था, तभी से सभी इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाते देखना चाहते हैं, लेकिन इस बार भी ऐसा नहीं हो पाएगा। दरअसल, मेकर्स ने 'हड्डी' को थिएटर्स के बजाय ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है। 
The Elephant Whisperers: अपने बयानों से बोम्मन ने लिया यू-टर्न, बोले- नहीं पता किसने भेजा कानूनी नोटिस

Haddi Nawazuddin Siddiqui revenge drama Film to stream on OTT Zee5 will not release in theaters
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नवाजुद्दीन स्टारर फिल्म 'हड्डी' का नया पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने फिल्म का इंतज़ार कर रहे फैंस के साथ यह बड़ा अपडेट साझा किया है। अनुराग कश्यप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 'हड्डी' से नवाजुद्दीन के इस पोस्टर के साथ खुलासा किया कि फिल्म 'जी 5' पर रिलीज की जाएगी। हालांकि, अभी 'हड्डी' की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। फिल्म का पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। जारी किए गए मोशन पोस्टर में नवाजुद्दीन साड़ी पहने, लिपस्टिक लगाए हाथ में खून से सना चाकू लिए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haddi Nawazuddin Siddiqui revenge drama Film to stream on OTT Zee5 will not release in theaters
फिल्म हड्डी - फोटो : insta

अनुराग कश्यप ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'इसके लिए बेहद उत्साहित हूं! हड्डी जल्द आ रही है जी 5 पर।' इस फिल्म में 300 असली ट्रांसजेंडर्स को लिया गया है। फिल्म को सही तरीके से दिखाने के लिए मेकर्स ने यह फैसला लिया है। बता दें कि इस फिल्म को संजय सहा और राधिका नंदा प्रोड्यूस कर रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुलासा किया कि 'हड्डी' उनके जीवन में एक विशेष स्थान रखती है क्योंकि उन्होंने इस किरदार को असली रूप देने के लिए बहुत मेहनत की है। कैरेक्टर के लिए तैयार होने के लिए, नवाजुद्दीन ने ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ समय बिताया।

View this post on Instagram

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

विज्ञापन
Haddi Nawazuddin Siddiqui revenge drama Film to stream on OTT Zee5 will not release in theaters
हड्डी फिल्म में नवाजुद्दीन का लुक - फोटो : insta

फिल्म में बदला दिखाया गया है, जिसकी वजह से इसमें एक्शन और थ्रिल का तड़का लगता दिखाई देने वाला है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा इला अरुण, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सौरभ सचदेवा, श्रीधर दुबे, राजेश कुमार, विपिन शर्मा और सहर्ष शुक्ला जैसे कलाकार शामिल हैं। नवाजुद्दीन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार 'टीकू वेड्स शेरू' में देखा गया था, जिसमें उनके और अवनीत ने किसिंग सीन को लेकर बहुत विवाद हुआ था। यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी।  
Siddique: मलयालम फिल्मों के मशहूर निर्देशक सिद्दीक को पड़ा दिल का दौरा, गंभीर हालत कराया गया अस्पताल में भर्ती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed