फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#HappyBirthdayAamirKhan: भारत के बाद चीन में सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं आमिर खान, चार साल से नहीं की कोई फिल्म लेकिन कमाई करोड़ों में

Mon, 14 Mar 2022 08:57 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 14 Mar 2022 08:57 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Aamir Khan Know About His Career movies net worth laal singh chaddha
#HappyBirthdayAamirKhan - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान हिंदी सिनेमाजगत के ऐसे हीरो हैं जिनके साथ काम करने के लिए हर एक्टर बेकरार रहता है। इतना ही नहीं साल-दो साल में एक फिल्म करने वाले आमिर की फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। आमिर के जन्मदिन पर #HappyBirthdayAamirKhan ट्रेंड कर रहा है। वे पिछले साल ही सोशल मीडिया से अलविदा ले चुके हैं लेकिन फैंस से जुड़े रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। आमिर खान ने 'कयामत से कयामत तक' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। 

Happy Birthday Aamir Khan Know About His Career movies net worth laal singh chaddha
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर बिजी हैं आमिर
अब आमिर अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर बिजी हैं। जैसे-जैसे आमिर की उम्र ढल रही है वैसे-वैसे उनके काम में परफेक्शन बढ़ता जा रहा है। उनकी हर फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर 300 से 400 करोड़ कमाती है। लाल सिंह चड्ढा इसी साल 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। आमिर ने अपने करियर में, दंगल, पीके, 3 इडियट्स, तारे जमीन पर, गजनी जैसे सुपरहिट फिल्में की हैं।

Happy Birthday Aamir Khan Know About His Career movies net worth laal singh chaddha
#HappyBirthdayAamirKhan - फोटो : सोशल मीडिया

चीन में पॉपुलर हैं आमिर खान
अपने 34 साल के एक्टिंग करियर में आमिर खान ने करीब 47 फिल्मों में काम किया है। ये बात आपको जानकर हैरानी होगी कि आमिर खान को भारत के बाद सबसे ज्यादा चीन में पसंद किया जाता है। आमिर खान चीन में सर्वाधिक मशहूर अंतरराष्ट्रीय अभिनेता हैं। उनकी फिल्म दंगल ने चीन में करीब 1400 करोड़ और सीक्रेट सुपरस्टार ने 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इसके अलावा आमिर की थ्री इडियट ने भी चीन में डंका बजाया और खूब कमाई की। ये चीन में आमिर की पहली फिल्म थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Aamir Khan Know About His Career movies net worth laal singh chaddha
आमिर खान - फोटो : Social media

दो-तीन साल में एक फिल्म लेकिन कमाई करोड़ों में
आमिर खान 1560 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। वे आखिरी बार ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में नजर आए थे। आमिर मंझे हुए एक्टर होने के साथ प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी हैं। वे फिल्मों और एंडोर्समेंट से कमाई करते हैं। विज्ञापन के लिए आमिर करीब 12 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आमिर अपनी एक फिल्म की फीस 85 करोड़ लेते हैं। इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं।

विज्ञापन
Happy Birthday Aamir Khan Know About His Career movies net worth laal singh chaddha
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

एक फिल्म से तोड़ देते हैं सभी रिकॉर्ड
आमिर खान की फिल्म में पैसा लगाना सोने में इन्वेस्ट करने के समान है। आमिर जिस प्रोजेक्ट में काम करते हैं, वह सोना उगलने लगता है। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को छोड़ दें तो आमिर की पिछली सभी फिल्में सुपर डुपर हिट रही हैं। लाल सिंह चड्ढा से आमिर चार साल बाद कमबैक कर रहे हैं। ये फिल्म हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed