फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: 'खून की प्यासी ताड़का' से लेकर 'भीख में मिली आजादी' तक, ये हैं कंगना रणौत के सबसे विवादित बयान

Wed, 23 Mar 2022 08:56 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 23 Mar 2022 08:56 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Kangana Ranaut Controversial Statement for Which Panga Girl Fighting
कंगना रणौत विवादित बयान - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत को बॉलीवुड में पंगा गर्ल ऐसे ही नहीं कहा जाता है। वह अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं। कंगना का नाम सुनते ही एक ही बात दिमाग में आती है कि- अब क्या बोल दिया। बेबाक बयानों के अलावा कंगना अपनी निजी जिंदगी और दिल की बात साझा करने से भी पीछे नहीं हटती हैं। वैसे तो कंगना के कई सारे बयान खूब चर्चा में रहते हैं, लेकिन बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना के ऐसे कई बयान हैं, जो सोशल मीडिया पर तगड़े से वायरल हैं। अपनो कई बयानों की वजह से आज भी कंगना को कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कंट्रोवर्सी क्वीन 23 मार्च को अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगी। ऐसे में एक बार कंगना के उन बयानों पर नजर डालते हैं, जो अब तक सबसे ज्यादा विवादित हैं।

Happy Birthday Kangana Ranaut Controversial Statement for Which Panga Girl Fighting
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

जावेद अख्तर मानहानि मामला
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री पर सवाल खड़े किए थे। कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान नेपोटिज्म का मुद्दा उठाकर फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ-साथ बॉलीवुड में कई लोगों को निशाने पर लिया था। जिसमें से एक जावेद अख्तर भी थे। कंगना ने जावेद अख्तर पर भी तमाम आरोप लगाए थे, जिसके बाद जावेद अख्तर ने कंगना पर मानहानि का केस कर दिया था। ये केस आज भी अदालत में चल रहा है और कंगना इसकी लड़ाई लड़ रही हैं।

Happy Birthday Kangana Ranaut Controversial Statement for Which Panga Girl Fighting
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू बी-ग्रेड अभिनेत्री
बॉलीवुड में छिड़ी नेपोटिज्म की बहस के बीच कंगना रणौत ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू को बी-ग्रेड एक्ट्रेस तक कह डाला था। दरअसल कंगना एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दे रही थीं, तब उन्होंने कहा था- अगर मैं बॉलीवुड में रहती हूं तो मेरे लिए घाटा है, क्योंकि मूवी माफियाओं को स्वरा-तापसी जैसी तमाम आउटसाइडर मिल जाएंगी। वो कहेंगी कि सिर्फ कंगना ही हैं जिन्हें नेपोटिज्म से दिक्कत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Kangana Ranaut Controversial Statement for Which Panga Girl Fighting
कंगना रणौत-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर की कठपुतली हैं आलिया
कंगना रणौत की फिल्म मणिकर्णिंका की सफलता के बाद आलिया भट्ट ने इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। तब कंगना ने  आलिया पर निशाना साधते हुए कहा था- आलिया की अपनी कोई आवाज नहीं है। उनका पूरा आस्तित्व करण जौहर की कठपुतली बनना है।

विज्ञापन
Happy Birthday Kangana Ranaut Controversial Statement for Which Panga Girl Fighting
कंगना रणौत, ममता बनर्जी - फोटो : Social media

ममता बनर्जी को बताया ताड़का
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी की जीत हुई थी। तब कंगना रणौत ने ट्वीट कर ममता बनर्जी को खून की प्यासी ताड़का तक कह दिया था। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा था कि- मैं गलत थी...वह रावण नहीं है...रावण तो महान राजा था...उसने तो दुनिया का सबसे अमीर देश बनाया था...मगर यह तो खून की प्यासी राक्षसी ताड़का है। कंगना के इस ट्वीट के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। इसके बाद तो कंगना का ट्विटर अकाउंट तक ब्लॉक कर दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed