फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या असलियत में अमिताभ के लिए सिंदूर लगाती हैं रेखा? वायरल खबर का जानिए सच

Mon, 08 Oct 2018 04:43 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
happy birthday rekha life journey of legend actress
rekha

अमिताभ बच्चन और रेखा से जुड़ी खबरों का 'सिलसिला' आज भी थमने का नाम नहीं ले रहा। आज भी सिने जगत में इन दोनों सितारों का नाम एक-दूसरे के साथ जोड़ा जाता रहा है। फिल्म सिलसिला की इस जोड़ी से जुड़ी एक और खबर आई थी कि रेखा आज भी अपनी मांग में अमिताभ के नाम का सिंदूर लगाती हैं।

happy birthday rekha life journey of legend actress
Rekha

हालांकि यह बात 'बिग बॉस' के पूर्व कंटेस्टेंट पुनीत इस्सर की पत्नी दीपाली इस्सर ने ये कह कर सनसनी फैला दी थी। दीपाली ने दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड की सुपरस्टार रेखा अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर लगाती हैं। वैसे बॉलीवुड में इस बात को लेकर चर्चा तो काफी पुरानी है, लेकिन इस तरह खुलकर बात करने की हिम्मत किसी ने नहीं की।

happy birthday rekha life journey of legend actress

लोगों ने इससे पहले भी यह जानने की कोशिश जरूर की थी कि रेखा आखिर सिंदूर क्यों लगाती हैं? हालांकि चर्चाओं में यह मान लिया गया था कि यह बात सही थी। वहीं कुछ लोग यह मानते थे कि यह रेखा का स्टाइल स्टेटमेंट है और उनकी पर्सनैलिटी को सूट करता है। 'बिग बॉस 8' के दौरान 'बिग बॉस' के घर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचीं रेखा ने पुनीत इस्सर से बातें नहीं की थीं और उन्हें इग्नोर करने की कोशिश करती दिखीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
happy birthday rekha life journey of legend actress
coolie film

फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को चोटें आईं थीं। कहा जाता है कि इस सीन में पुनीत इस्सर को अमिताभ बच्चन पर हमला करना था, जिस दौरान बिग बी को चोटें आईं और इसके लिए रेखा आज भी पुनीत को दोषी मानती हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन या रेखा की ओर से कोई बात नहीं कही गई है। इस मामले को लेकर बॉलीवुड में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन
happy birthday rekha life journey of legend actress
rekha

रेखा और अमिताभ की लव स्टोरी आज भी चर्चा का विषय है। इस लव स्टोरी की शुरुआत भी काफी ड्रामाटिक रही है। अमिताभ के संघर्ष के दिनों में रेखा ने एक फिल्म से ही उनको बाहर करवा दिया लेकिन बाद में उनको ही अपने दिल में बसा बैठीं। शुरुआत में जब अमिताभ एक स्ट्रग्लर थे और रेखा एक सुपरस्टार। लेकिन इससे पहले ही अमिताभ की जंजीर हिट हो गई और बाद में आई रेखा संजय की ये फिल्म फ्लॉप।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed