फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Friendship Day 2021: 'सलामत रहे दोस्ताना हमारा...', दोस्तों को जरूर सुनाएं फ्रेंडशिप पर बने ये बेहतरीन गाने

Sun, 01 Aug 2021 10:00 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 01 Aug 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
Happy Friendship Day 2021 Here Are Some All Time Favorite Bollywood Hindi Songs For Friendship
Happy Friendship Day 2021 - फोटो : ट्विटर

हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल ये दिन 1 अगस्त को मनाया जाएगा। जिस तरह पूरी दुनिया मदर्स डे या फादर्स डे मनाते हैं उसी तरह फ्रेंडशिप डे दोस्तों को समर्पित होता है। इस दिन को लोग अपने-अपने तरीके से मनाते हैं। कोई अपने दोस्तों संग पार्टी करता है, तो कोई अपने दोस्त को घर पर बुलाकर परिवार संग इस दिन को सेलिब्रेट करता है। स्कूल के जीवन से लेकर नौकरी करने तक, हर एक जगह लगभग सभी के कोई न कोई दोस्त रहते हैं। हमारी जिंदगी में कई रिश्ते होते हैं, लेकिन दोस्ती का रिश्ता सबसे खास माना जाता है। एक सच्चा दोस्त हमेशा अपने दोस्त की मदद के लिए तैयार खड़ा रहता है।



दोस्ती पर बने हैं ये गाने
बॉलीवुड में दोस्ती, यारी के सही मायने समझाने वाले कई गाने रिलीज हुए, जिनमें दोस्त पर मर-मिटने की कसमें खाने से लेकर दोस्त को गाली देने तक सभी फॉर्मूले शामिल थे। 

अमिताभ बच्चन की साल 1981 में आई फिल्म 'याराना' का गाना 'तेरे जैसा यार कहां, कहां ऐसा याराना' दोस्ती की अलग ही मिसाल देता है। राजेश रोशन के संगीत से सजा ये गाना यूट्यूब पर आज भी दोस्ती के दिन सबसे ज्यादा सुना जाता है। 

वहीं साल 1975 में आई फिल्म 'शोले' का गाना 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेगे' से जय-वीरू की जोड़ी दोस्ती हर गली, मोहल्ले के दोस्तों की पहचान बनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं साल 2013 में आई फिल्म चश्मेबद्दूर का गाना 'हर एक फ्रेंड कमीना होता है' उन सभी दोस्तों के लिए डेडिकेटेड है, जो एक-दूसरे के बिना रह नहीं सकते।

विज्ञापन

किशोर कुमार और मोहम्मद रफी की आवाज में 'बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा' काफी मजबूत फ्रेंडशिप गोल्स देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed