{"_id":"6785f3f684f399a5c00519b3","slug":"happy-makar-sankranti-2025-these-five-song-you-can-listen-on-this-festival-2025-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति को खास बना देंगे ये पांच गाने, इनमें से कितने आपने सुने?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Happy Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति को खास बना देंगे ये पांच गाने, इनमें से कितने आपने सुने?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:09 AM IST
सार
Happy Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति को और भी खास बनाने के लिए बॉलीवुड के पांच बेहतरीन गानों की एक प्लेलिस्ट तैयार की गई है। इन गानों में आपने कितने सुने हैं...
मकर संक्रांति एक ऐसा पर्व है जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ उल्लास, खुशी और एकता का प्रतीक है। पतंग उड़ाने की परंपरा इस दिन को और भी खास बना देती है। बॉलीवुड के कुछ बेहतरीन गाने भी इस त्यौहार से अछूते नहीं रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फिल्मों और उनके गानों के बारे में...
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'ढील दे' में मकर संक्रांति की पारंपरिक जश्न को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। इस गाने में त्योहार की तैयारियों और पारिवारिक माहौल को बेहद खूबसूरती से लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
रईस
- फोटो : यूट्यूब
उड़ी उड़ी जाए - रईस
शाहरुख खान और महिरा खान का यह गाना मकर संक्रांति की खुशी और उत्साह को महसूस करने के लिए परफेक्ट है। 'उड़ी उड़ी जाए' के दिलचस्प बोल और धमाकेदार बीट्स आपको अपनी पतंगबाजी के दौरान झूमने पर मजबूर कर देंगे। अगर आज आप यह गाना सुनते हैं तो आपके त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा।
4 of 6
अर्थ 1947
- फोटो : यूट्यूब
रुत आ गई रे -अर्थ 1947
आमिर खान और नंदिता दास की फिल्म 'अर्थ 1947' में 'रुत आ गई रे' एक ऐसा गाना है, जो मकर संक्रांति के समय लोगों के एकजुट होने का संदेश देता है। इस गाने के जरिए फिल्म में उस समय की कठिन परिस्थितियों में भी समाज में एकता को दिखाने की कोशिश की गई थी। सुखविंदर सिंह की आवाज में यह गाना मकर संक्रांति की असली भावना के बारे में है।
विज्ञापन
5 of 6
फुकरे
- फोटो : यूट्यूब
अंबर सरिया- फुकरे
सोना महापात्रा का गाया गया 'अंबर सरिया' एक प्यारा सा रोमांटिक ट्रैक है। फिल्म में मकर संक्रांति के त्यौहार के दौरान पतंग उड़ाने की खुशी को खूबसूरती से दिखाया गया है। गाने का संगीत और इसके सुकून देने वाले आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X