फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harshdeep Kaur Baby: गायिका हर्षदीप कौर ने बेटे को दिया जन्म, पति के साथ तस्वीर साझा कर बोलीं- ‘जूनियर सिंह आ गया’

Wed, 03 Mar 2021 03:18 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 03 Mar 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
Harshdeep kaur and mankeet singh blessed with a baby boy
हर्षदीप कौर, मनकीत सिंह - फोटो : instagram/harshdeepkaurmusic

बॉलीवुड के कई सितारों ने बीते कुछ दिनों में प्रशंसकों को खुशखबरी दी है। करीना कपूर और अनुष्का शर्मा के बाद अब इस लिस्ट में गायिका हर्षदीप कौर का नाम भी जुड़ गया है। हर्षदीप ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है।

Harshdeep kaur and mankeet singh blessed with a baby boy
हर्षदीप कौर, मनकीत सिंह - फोटो : instagram/harshdeepkaurmusic

हर्षदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें उनके साथ पति मनकीत सिंह भी हैं। दोनों ने अपने हाथ में छोटे बच्चे की एक सफेद रंग की टी शर्ट पकड़ रखी है। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है- ‘It’s a baby Boy’ तस्वीर पहले की ली हुई मालूम पड़ती है क्योंकि हर्षदीप बेबी बंप के साथ दिख रही हैं।

Harshdeep kaur and mankeet singh blessed with a baby boy
हर्षदीप कौर - फोटो : instagram/harshdeepkaurmusic

हर्षदीप ने दो मार्च को बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने लिखा- स्वर्ग का एक छोटा सा टुकड़ा इस धरती पर आ गया और हम मम्मी और डैडी बन गए। हमारा  जूनियर सिंह आ गया है और इससे ज्यादा खुशी बात हमारे लिए नहीं हो सकती।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Harshdeep Kaur (@harshdeepkaurmusic)

विज्ञापन
विज्ञापन
Harshdeep kaur and mankeet singh blessed with a baby boy
हर्षदीप कौर - फोटो : instagram/harshdeepkaurmusic

हर्षदीप के इस पोस्ट पर कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। गायक अरमान मलिक ने लिखा- 'ओह माई गॉड, अब मैं बता सकता हूं ठीक है, तुम्हें और मनकीत को बधाई।' नीति मोहन लिखती हैं, 'तुम पर गर्व है हर्षदीप, हमारी नई मम्मी, हैलो छोटे, इस दुनिया में स्वागत है। मनकीत जूनियर।' इनके अलावा ऋचा शर्मा, जोनिता गांधी और कनिका कपूर सहित अन्य ने बधाई दी है।

विज्ञापन
Harshdeep kaur and mankeet singh blessed with a baby boy
हर्षदीप कौर - फोटो : instagram/harshdeepkaurmusic

बीते चार फरवरी को हर्षदीप ने अपनी प्रेग्नेंसी का सार्वजनिक रूप से एलान किया था। हर्षदीप ने लिखा, 'इस छोटे बच्चे से मिलने के लिए मैं एक्साइटेड हूं, ये मेरा आधा अंश है और आधा उसका, जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। जूनियर कौर/सिंह जल्द ही मार्च 2021 में आने वाला है। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Harshdeep Kaur (@harshdeepkaurmusic)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed