{"_id":"5f61bbb88ebc3ebd7873227e","slug":"hasina-pagal-deewani-review-by-pankaj-shukla-mika-asses-kaur-kiara-advani-indu-ki-jawani-aditya-seal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hasina Pagal Deewani: हिट गाने का कमजोर रीमिक्स साबित हुआ फिल्म ‘इंदु की जवानी’ का पहला गाना","category":{"title":"Reviews","title_hn":"रिव्यूज","slug":"movie-review"}}
Hasina Pagal Deewani: हिट गाने का कमजोर रीमिक्स साबित हुआ फिल्म ‘इंदु की जवानी’ का पहला गाना
सिनेमाघरों के खुलते ही रिलीज होने के लिए लग रही फिल्मों की लाइन में नया नाम फिल्म ‘इंदु की जवानी’ का जुड़ गया है। फिल्म का पहला गाना बुधवार को रिलीज किया गया और फिल्म के इस गाने ने फिल्म की रिलीज को लेकर बने रोचक माहौल पर पानी फेर दिया है। फिल्म का ये पहला गाना ही 22 साल पुराना मीका सिंह का गाना निकला, जो अपने दौर में काफी हिट भी हो गया था।
2 of 5
इंदु की जवानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सावन बीतने के बाद रिलीज हुआ फिल्म ‘इंदु की जवानी’ का गाना ‘सावन में लग गई आग’ अपने बोलों की ही तरह बेमौसम भी है और बेमजा भी। कुल 13 निर्माताओं की लिस्ट वाले इस गाने को शब्बीर अहमद का लिखा बताया जा रहा है हालांकि इसका ओरिजनल गाना जो 22 साल पहले मीका सिंह ने लिखा था, वो इस पर अब भी भारी है।
3 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘इंदु की जवानी’ वैसे तो कियारा आडवाणी की मेन लीड वाली फिल्म है और उनके चाहने वालों की तादाद भी अच्छी खासी है लेकिन अपनी इस शोहरत का फायदा वह ज्यादा अपने करियर को संवारने में अब तक उठा नहीं पाई हैं। फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ ने कियारा के लिए जो बाजार सजाया है, उसी बाजार का नया उत्पाद है निर्देशक अबीर सेनगुप्ता की फिल्म ‘इंदु की जवानी’।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मीका सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म में शामिल किए गए गाने ‘सावन में लग गई आग’ में संगीत का क्रेडिट मीका सिंह के ही पास है, आवाजें इसमें असीस कौर की और घोली गई हैं। पर्दे पर कियारा आडवाणी के साथ आदित्य सील भी दिख रहे हैं, जिनकी फिल्म ‘अनामिका’ को लेकर इन दिनों काफी तारीफें भी हो रही हैं। हालांकि, इस गाने में वह कुछ खास करते नजर नहीं आए।
विज्ञापन
5 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘इंदु की जवानी’ का ये गाना एक सुपरहिट गाने को बेमौसम वाला रीमिक्स तो है ही, इसका वीडियो बहुत ही खराब कोरियोग्राफी के साथ बना है। गाने की एडीटिंग भी सही नहीं है। किसी संकरी सी जगह में शूट कर लिया गया ये गाना फिल्म को रिलीज से पहले कोई खास फायदा पहुंचाता नहीं दिखता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।