उत्तरप्रदेश के हाथरस में 14 सितंबर को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। जहां एक 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या करने की कोशिश की गई। हालांकि उस समय तो युवती बच गई लेकिन कुछ दिन बाद वो जिंदगी की जंग हार गई। ये घटना इतनी विभत्स है कि हर किसी का सुनकर खून खौल रहा है। आम से लेकर खास तक, हर शख्स अब युवती के लिए इंसाफ और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से कंगना रणौत से लेकर अक्षय कुमार तक सभी ने आरोपियों को ऐसी सजा देने की मांग की है जिससे कि ऐसा करने वालों की रूह तक कांप जाए।
हाथरस गैंगरेप मामले पर फूटा बॉलीवुड सितारों का गुस्सा, दोषियों को कड़ी सजा देने की कर रहे मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं। बताया जा रहा है कि इस भयावह घटना में युवती की जीभ तक काट दी गई थी। उसके गले के पीछे रीढ़ की हड्डी भी टूटी हुई थी। इस घटना पर बॉलीवुड का भी गुस्सा फूट रहा है। अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। अक्षय ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'गुस्सा और झुंझलाहट! हाथरस गैंगरेप केस में इतनी बर्बरता। ये सब कब बंद होगा? हमारे कानून और उन्हें लागू करने की प्रक्रिया इतनी कड़ी होनी चाहिए कि सजा के बारे में ही सोच कर ही रेपिस्ट डर से कांप जाएं। दोषियों को फांसी दो। अपनी बेटियों और बहनों को बचाने के लिए आवाज उठाओ, हम इतना तो कर ही सकते हैं।'
Angry & Frustrated!Such brutality in #Hathras gangrape.When will this stop?Our laws & their enforcement must be so strict that the mere thought of punishment makes rapists shudder with fear!Hang the culprits.Raise ur voice to safeguard daughters & sisters-its the least we can do
अभिनेत्री कंगना रणौत भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गुस्सा जाहिर किया है। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'रेपिस्ट को सबके सामने गोली मार दो, गैंगरेप के हर साल बढ़ रहे मामलों का क्या हल है? कितने दुख और शर्म का दिन है, देश के लिए। हमें शर्म आनी चाहिए कि हम अपनी बेटियों को बचाने में असफल हो गए।'

अभिनेत्री ऋचा चड्डा ने भी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। ऋचा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हाथरस पीड़िता को न्याय मिले। सभी को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। दोषियों को सजा दो।'
#JusticeForHathrasVictim 🏹 everyone deserves to live with dignity. Punish the perpetrators.
अभिनेता फरहान अख्तर ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दिल टूटने वाली इमोजी साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'यह बहुत दुखद, दुखद दिन है। इसे कब तक चलने देंगे हम।'
💔 Sad sad day. How much longer can this be allowed to go on .. #Hathras