फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hazel Keech: युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्यों कैंसर पीड़ितों के लिए दान किए बाल?

Sun, 15 Oct 2023 10:08 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 15 Oct 2023 10:08 AM IST
विज्ञापन
Hazel Keech Donates Her Hair To Made Wigs for Cancer Patients decided after Yuvraj Singh Cancer
हेजल कीच-युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी और पूर्व अभिनेत्री हेजल कीच अगस्त, 2023 में दूसरी बार मां बनी हैं। 'बॉडीगार्ड' अभिनेत्री के घर लक्ष्मी आई हैं, जिसका नाम उन्होंने ऑरा रखा है। वहीं, अब हेजल ने एक बेहद नेक काम कर लोगों का दिल जीत लिया है। हेजल ने हाल ही में डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की समस्या के बारे में बात की। युवराज की पत्नी ने कहा कि पोस्टपार्टम के बाद उन्होंने बाल छोटे करने का फैसला किया। वहीं, इसकी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन के जरिए नेक काम की जानकारी देकर हेजल हेडलाइंस का हिस्सा बन गई हैं। 

Hazel Keech Donates Her Hair To Made Wigs for Cancer Patients decided after Yuvraj Singh Cancer
हेजल कीच - फोटो : सोशल मीडिया

हेजल कीच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है। इनमें से पहले फोटो में पूर्व अभिनेत्री अपने छोटे बालों को फ्लॉन्ट करती और एक हाथ में कटे हुए बाल पकड़ी नजर आ रही हैं। हेजल ने इस पोस्ट के कैप्शन के जरिए जानकारी दी है कि उन्होंने कैंसर रोगियों के लिए विग बनाने के लिए अपने बाल दान कर दिए हैं। हेजल ने कैप्शन में लिखा है, 'मैंने फैसला किया था कि जब मैं अपने बाल फिर से छोटे करूंगी तो मैं अपने बालों को कैंसर के इलाज से गुजर रहे लोगों के लिए विग बनाने के लिए दान करूंगी।'

Hazel Keech Donates Her Hair To Made Wigs for Cancer Patients decided after Yuvraj Singh Cancer
हेजल कीच - फोटो : सोशल मीडिया

हेजल ने आगे जोड़ा, 'मेरे पति ने साझा किया कि कीमोथेरेपी के दौरान उनके सारे बाल, पलकें और भौहें झड़ते हुए देखना कैसा लगता है और यह वास्तव में आपके आत्मसम्मान को कैसे प्रभावित करता है।' जानकारी हो कि हेजल के पति, पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को वर्ष 2011 में कैंसर का पता चला था। हेजल ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, 'मैं इस दान को आपके साथ साझा करना चाहती थी क्योंकि मुझे नहीं पता था कि जब मैंने पहली बार अपने बाल छोटे कराए थे तो ऐसी चीजें की गई थीं।'

Aishwarya Sharma: तो इस वजह से स्टंट पूरा नहीं कर पाई 'पाखी'! अभिनेत्री ने किया खुलासा

View this post on Instagram

A post shared by Hazel Keech Singh (@hazelkeechofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Hazel Keech Donates Her Hair To Made Wigs for Cancer Patients decided after Yuvraj Singh Cancer
हेजल कीच - फोटो : सोशल मीडिया

हेजल के पोस्ट में उनके लंबे बाल की भी एक तस्वीर है। वहीं, उन्होंने कैप्शन में आगे लिखा है, 'कल्पना कीजिए कि सैलून में हम जो लंबा, सुंदर दृश्य देखते हैं उसका उपयोग वास्तव में किसी के जीवन को थोड़ा बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है।' हेजल कीच और युवराज सिंह ने नवंबर 2016 में शादी की थी। इस जोड़े ने जनवरी 2022 में अपने पहले बच्चे, बेटे ओरियन का स्वागत किया। 

Kareena Kapoor: प्रियंका चोपड़ा संग कैटफाइट पर करीना कपूर की दो टूक, पुरानी गलतियों को मान दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
Hazel Keech Donates Her Hair To Made Wigs for Cancer Patients decided after Yuvraj Singh Cancer
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : Facebook

हाल ही में मातृत्व के बारे में बोलते हुए, हेजल ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं हमेशा चाहती थी कि ओरियन का एक भाई-बहन हो। मुझे ऐसा लगता है कि भाई-बहन आपको साझा करना सिखाते हैं, वे आपको करुणा के बारे में सिखाते हैं, और वे आपको सिखाते हैं कि अन्य लोग आपसे अलग होंगे - बड़े, मजबूत, छोटे। वे आपको एक प्रकार की सहनशीलता सिखाते हैं जिसे आप स्कूल जाने से पहले और वास्तविक दुनिया में आने से पहले केवल घर पर ही सीख सकते हैं। इसके अलावा, एक भाई-बहन, चाहे आप साथ हों या न हों, आप दुनिया में हमेशा जानते हैं कि आपके पास कोई है जो आपकी यात्रा में आपके साथ रहेगा। मैं एक लड़का और एक लड़की पाकर धन्य महसूस करती हूं।'

Sukesh-Jacqueline: सुकेश ने जेल से जैकलीन को लिखी चिट्ठी, कहा- बेबी, मैं तुम्हारे लिए 9 दिन का व्रत रखूंगा...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed