आपने अब तक यही देखा होगा कि शादी के बाद लड़कियां अपने माता पिता का घर छोड़कर अपने ससुराल जाती है, लेकिन बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का मामला यहां जरा उलटा है। अपने फनी अंदाज से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इस नियम को तोड़ने का फैसला किया है।
शादी के बाद दीपिका के घर में क्यों रहने को मजबूर हैं रणवीर सिंह, खुद किया बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) शादी के बाद अपनी लेडी लव दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के घर में ही रह रहे हैं। वहीं रणवीर (Ranveer Singh) ने इस बात का भी खुलासा कर दिया कि आखिर उन्होंने इन नियमों को तोड़ने का फैसला क्यों किया। सिंबा एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि- बचपन से ही मैनें जो भी शादियां देखी हैं, यही महसूस किया है कि इसके कमिटमेंट्स से भागने का कोई ऑप्शन नहीं है।
इसलिए, मैं नहीं चाहता था कि दीपिका अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकले और इसलिए एक सेंसिबल फैसला लेते हुए मैंने शादी के बाद खुद दीपिका के घर में शिफ्ट होने का फैसला लिया। वहीं रणवीर (Ranveer Singh) ने आगे बताया - मैनें हमेशा से ही दीपिका को पहली प्राथमिकता देने की कोशिश की है और इसीलिए मैनें उनके घर में शिफ्ट होने का फैसला लिया।
अब ये कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि रणवीर (Ranveer Singh) के इस बरताव के बाद डिंपल गर्ल दीपिका (Deepika Padukone) अपनी हबी से बेहद खुश हुई होंगी। बता दें कि दोनों लव बर्ड्स ने पिछले साल नवंबर में इटली जाकर सिंधी और कोंकणी रीति रिवाज से शादी की थी। वहीं दोनों के वर्कफ्रंट की बात की जाए 'सिंबा' ऐक्टर रणवीर जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'गली बॉय' में नजर आने वाले हैं।
फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट लीड रोल में होंगी। फिल्म के ट्रेलर के साथ-साथ फिल्म का गाना भी सामने आ गया है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी। फिल्म दीपिका और विक्रांत मेस्सी लीड रोल में होंगे। बता दें कि छपाक एसिड अटैक सर्वायवर लक्ष्मी की कहानी है।