फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himesh Reshammiya Birthday: पिता की विरासत को आगे बढ़ाने वाले संगीत सितारे, हिमेश का नाम भी लिस्ट में शुमार

Sun, 23 Jul 2023 04:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 23 Jul 2023 04:35 PM IST
विज्ञापन
Himesh Reshammiya Birthday These are Music  Industry Father Son Duo S D Burman R D burman Roshan Rajesh Roshan
विपिन रेशमिया, हिमेश रेशमिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

23 जुलाई 1973 को मुंबई मे जन्मे हिमेश रेशमिया ने संगीतकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से की । यह फिल्म हिट रही और हिमेश रेशमिया अभिनेता, निर्माता सलमान खान कैंप के फेवरेट म्यूजिक डायरेक्टर बन गए। हिमेश रेशमिया न सिर्फ संगीतकार के तौर पर हिट रहे बल्कि कई हिट गाने भी गाए। हिमेश रेशमिया बॉलीवुड के जाने माने संगीतकार विपिन रेशमिया के बेटे हैं। आज हिमेश रेशमिया अपना 50 वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं, हिन्दी सिनेमा की पिता, पुत्र के संगीतकार जोड़ियों के बारे में:


BB OTT 2: इस हफ्ते बिग बॉस के घर को अलविदा कहेंगे ये दो प्रतिभागी? शो में आने वाला है जबर्दस्त ट्विस्ट

Himesh Reshammiya Birthday These are Music  Industry Father Son Duo S D Burman R D burman Roshan Rajesh Roshan
एस डी बर्मन, आर डी बर्मन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एस डी बर्मन/आर डी बर्मन

भारतीय सिनेमा के संगीत के क्षेत्र मे सचिन देव बर्मन (एस डी बर्मन) का बहुत बड़ा योगदान रहा है। एस डी बर्मन ने संगीतकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत बांग्ला फिल्मों से साल 1937 मे की और चार दशक तक उनके संगीत का जादू चलता रहा। एक पार्श्वगायक के रूप में एस डी बर्मन ने कई फिल्मों में गीत भी गाए। उनके बेटे आर डी बर्मन भी मशहूर संगीतकार रहे। आर डी बर्मन ने 1960 से लेकर 1990 के दशक था 331 फिल्मों के लिए संगीत की रचना की।

Himesh Reshammiya Birthday These are Music  Industry Father Son Duo S D Burman R D burman Roshan Rajesh Roshan
रोशन, राजेश रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रोशन/राजेश रोशन

संगीतकार के रूप में रोशन लाल नागरथ ने अपने करियर की शुरुआत केदार शर्मा की फिल्म 'नेकी और बदी' से साल 1949 में की और साल 1973 तक संगीतकार के तौर पर सक्रिय रहे। उनके बेटे राजेश रोशन भी संगीतकार के तौर पर काफी सफल रहे। संगीतकार के तौर पर राजेश रोशन को सबसे पहला ब्रेक महमूद की फिल्म 'कुंवारा बाप' में साल 1974 मे मिल। उनकी मां इरा रोशन भी गायिका रही हैं और संगीत की प्रारम्भिक शिक्षा राजेश रोशन ने अपनी मां से ही ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himesh Reshammiya Birthday These are Music  Industry Father Son Duo S D Burman R D burman Roshan Rajesh Roshan
चित्रगुप्त, आनंद मिलिंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चित्रगुप्त/आनंद मिलिंद

चित्रगुप्त ने कई यादगार फिल्मों के लिए संगीत की रचना की। भोजपुरी सिनेमा में भी वह सक्रिय रहे। चित्रगुप्त ने साल 1946 में फिल्म 'फाइटिंग हीरो' से संगीतकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और साल 1988 तक सक्रिय रहे। उनके बेटे आनंद और मिलिंद हिन्दी सिनेमा के कामयाब संगीतकार रहे हैं। आनंद मिलिंद ने साल 1984 में फिल्म 'अब आएगा मजा' से संगीतकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और 'कयामत से कयामत तक' के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन
Himesh Reshammiya Birthday These are Music  Industry Father Son Duo S D Burman R D burman Roshan Rajesh Roshan
सरदार मलिक, अनु मलिक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सरदार मलिक/अनु मलिक

संगीतकार सरदार मलिक ने संगीतकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत साल 1949 में रिलीज फिल्म 'राज' से की लेकिन सही मायने में उन्हें पहचान मिली साल 1953 में रिलीज फिल्म 'लैला मजनू' और 'ठोकर' से। सरदार मालिक ने अपने करियर में करीब 600 गीतों की रचना की। उनके बेटे अनु मलिक ही मुख्य रूप से अपने पिता की संगीत विरासत को संभाले हुए हैं। इस पीढ़ी में तीसरे संगीतकार के तौर पर डब्बू मालिक के बेटे अमाल मालिक भी हिन्दी सिनेमा के जाने माने संगीतकार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed