{"_id":"5c1cde0ebdec2256a104e1b0","slug":"how-does-concern-for-country-make-me-a-traitor-asks-naseeruddin-shah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाय पर टिप्पणी को लेकर फिर ट्रोल हुए अभिनेता नसीरुद्दीन, यूजर्स बोले-ये हैं असली रूप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गाय पर टिप्पणी को लेकर फिर ट्रोल हुए अभिनेता नसीरुद्दीन, यूजर्स बोले-ये हैं असली रूप
Fri, 21 Dec 2018 06:05 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Fri, 21 Dec 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
Naseeruddin Shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर विराट कोहली पर टिप्पणी करने के बाद आलोचनाओं का समाना कर रहे एक्टर नसीरुद्दीन शाह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अभिनेता ने हाल ही में भीड़ द्वारा पुलिस अधिकारी के साथ हुए व्यवहार का हवाला देते हुए कहा है, कैसे एक गाय की मौत को एक पुलिस अधिकारी से ज्यादा तवज्जो दी जा सकती है, जिसके बाद हर जगह उनको ट्रोल किया जा रहा है।
naseeruddin shah
नसीरुद्दीन ने कहा है कि जहर तो पहले से ही फैला हुआ है। अब हम कुछ भी कर लें इस जहर को रोक नही सकते हैं। इस जिन्न को अब बंद करना मुश्किल है। लोग कानून को बिना किसी डर के अपने हाथों में ले रहे हैं, और उनको कोई ऐसा करने से रोक भी नहीं रहा है। कैसे हम लोग एक गाय की मौत को एक अधिकारी की मृत्यु से ज्यादा महत्व दे सकते हैं।
naseeruddin shah
एक यूजर ने अभिनेता की इन बातों को देश के खिलाफ बताते हुए लिखा कि, मुझे तो लगता है कि फिल्म सरफरोश में आपने जो किरदार निभाया है, वही आपका असली रूप है। भारत के विरोधी तत्व बड़ी संख्या में सोशल मीडिया का गलत प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीरुद्दीन शाह को है मोदी सरकार पर पूरा भरोसा
वहीं एक और यूजर ने लिखा, अपराधी प्रवत्ति के लोगों को भारत में डरना होगा। जो देश का सम्मान नहीं कर सकता उसे देश में रहने का कोई हक नहीं हैं। नसीरुद्दीन शाह आप पाकिस्तान में जाकर बस जाओ।
विज्ञापन
Naseeruddin Shah
- फोटो : ani
वहीं विवादों में फंसे फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने इन बातों पर अपनी सफाई दी है। वह बोले कि मैंने पहले जो कहा वह एक चिंतित भारतीय का बयान है। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि मैंने जो भी कहा उस देश के बिगड़े हालात को देखकर कहा। मैं अपने देश को प्यार करता हूं।