फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक-टाइगर की 'वॉर' बनी 2019 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म, टॉप 5 में हैं ये चार

Fri, 15 Nov 2019 12:32 PM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 15 Nov 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
hrithik roshan and tiger shroff film war becomes highest collection movie in 2019
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

साल 2019 हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे अच्छे वर्षों में से एक बन गया है, और इसके साथ ही, अधिकांश ए-लिस्टर्स कलाकारों को इस साल अपने करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों का स्वाद चखने का अवसर मिला हैं। ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, शाहिद कपूर और अक्षय कुमार ने इस साल बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मामले में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्में दी हैं।

hrithik roshan and tiger shroff film war becomes highest collection movie in 2019
Super 30 - फोटो : Social Media

ऋतिक रोशन की वॉर ने खजाने पर कब्जा करते हुए 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है, इसके बारे में ऋतिक कहते हैं, "ये फिल्म सही चीजों का एक संतुलित संयोजन रही है। ये चीजें कहानी, दमदार एक्शन, फिल्म का स्तर, उसे दिया जाने वाला ट्रीटमेंट या कुछ और भी हो सकता है। हर दर्शक के लिए इसके पैमाने अलग है। मेरे हिसाब से हर कामयाबी के बाद यह समझना जरूरी है कि किस चीज ने लोगों का दिल लुभाया, कामयाबी की सबसे ऊपरी मंजिल का रास्ते में क्या क्या किया गया, और ऐसा क्या रह गया जिसे आगे किया जा सकता है।" वॉर के अलावा इस साल ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।

hrithik roshan and tiger shroff film war becomes highest collection movie in 2019
kabir singh - फोटो : social media

इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शाहिद कपूर की फिल्म "कबीर सिंह" भी रही। इसके बॉक्स ऑफिस आंकड़ो ने सबको चौंकाया और शाहिद के करियर को इस फिल्म से नया जीवनदान भी मिला। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श का मानना है कि इस साल कंटेंट का बोलबाला रहा है। वह कहते हैं, "मुझे लगता है कि यह स्टार की शक्ति के साथ मिलकर कंटेंट की जीत है। इन सभी फिल्मों की सफलता की कुंजी मुख्य रूप से इनका कंटेंट रहा जिस पर स्टार पॉवर ने चार चांद लगाने का काम किया। स्टार पॉवर सिर्फ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचता है, इसके आगे का काम फिल्म को खुद करना होता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
hrithik roshan and tiger shroff film war becomes highest collection movie in 2019
Bollywood - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर ने भी फिल्म "छिछोरे" के साथ सफलता का स्वाद चखने में सफल रहे जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। साल की शुरुआत में विकी कौशल की उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता ने भी सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। फिल्म में उनकी अदाकारी ने उन्हें एक प्रशंसित स्टार बना दिया है। अक्षय कुमार के पास दिखाने को इस साल मिशन मंगल है जो उनके लंबे करियर की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म बनी।

विज्ञापन
hrithik roshan and tiger shroff film war becomes highest collection movie in 2019
Dream girl - फोटो : amar ujala mumbai

साल 2019 में एक तरफ जहां मसाला फिल्मों ने कमाल का काम किया, वहीं ड्रीम गर्ल जैसी हाई-कॉन्सेप्ट फिल्म भी बनी, जो आयुष्मान खुराना की अब तक की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है।

मांसाहार से परहेज कर इस पहलवान ने गाड़े झंडे, अब दिखेंगे फिल्म मरजावां में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed