{"_id":"5dcd05088ebc3e5b0d4580de","slug":"vidya-sinha-birth-anniversary-know-about-her-personal-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो शादियां और पति पर पुलिस केस, कुछ ऐसी थी अपने जमाने में मशहूर अभिनेत्री की जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दो शादियां और पति पर पुलिस केस, कुछ ऐसी थी अपने जमाने में मशहूर अभिनेत्री की जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Vidya Sinha
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी और फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का तीन महीने पहले 15 अगस्त को निधन हो गया था । वो 72 साल की थीं । 15 नवंबर को विद्या की 73वीं बर्थ एनिवर्सरी है। विद्या ने अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज सितारों के साथ काम किया । आखिरी दिनों में वो टीवी सीरियल में काम कर रही थीं । विद्या के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े किस्से बताते हैं ।
2 of 7
Vidya Sinha
- फोटो : file photo
विद्या की निजी जिंदगी काफी तकलीफों भरी रही। उन्होंने दो शादियां कीं । विद्या सिन्हा को अपने पड़ोस में रहने वाले वेंकटेश्वर अय्यर से प्यार हो गया था। वो एक तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते थे। विद्या और वेंकटेश्वर ने 1968 में शादी कर ली। इसके बाद 1989 में एक बेटी को गोद लिया जिसका नाम जाह्नवी रखा।
3 of 7
Vidya Sinha
- फोटो : file photo
विद्या के पति वेंकटेश्वर अय्यर बीमार रहने लगे। वो अपनी बेटी और पति की दिन रात सेवा करती थीं। लेकिन 1996 में लंबी बीमारी के बाद वेंकटेश्वर अय्यर का निधन हो गया। पति की मौत से विद्या सदमे में आ गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Vidya Sinha
- फोटो : file photo
इसके बाद विद्या सिडनी चली गईं। वहां उनकी मुलाकात एक ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर नेताजी भीमराव सालुंके से हुई। कुछ समय बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों ने एक मंदिर में शादी रचा ली। इस शादी के बाद विद्या काफी परेशान रहने लगीं। 9 जनवरी 2009 को विद्या ने अपने दूसरे पति नेताजी भीमराव के खिलाफ पुलिस शिकायत की थी।
विज्ञापन
5 of 7
Vidya Sinha
- फोटो : file photo
विद्या ने पति पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। केस करने के बाद जल्द ही विद्या और नेताजी भीमराव का तलाक हो गया। कोर्ट में लंबी लड़ाई के बाद विद्या ने मेंटेनेंस का केस जीता। विद्या सिन्हा ने महज 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।